{"_id":"6a3916c699797417e6079dff","slug":"video-theft-of-donation-box-from-mohali-shiv-mandir-solved-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली के शिव मंदिर से दान पात्र चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के शिव मंदिर से दान पात्र चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
मोहाली की ढकोली थाना पुलिस ने शिव मंदिर से दान पत्र चोर के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दो दान पात्र, 19,500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल थ्री-व्हीलर बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गांव ढकोली निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर 20 जून को मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत में बताया गया था कि 17 जून की सुबह दो अज्ञात व्यक्तियों ने ढकोली के शिव मंदिर से दो गोलकें चुरा ली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया
इस दौरान गुरविंदर सिंह उर्फ गग्गी (पुत्र स्वर्गीय सोहन सिंह) और रजत (पुत्र धर्मवीर), दोनों निवासी गुरु नानक कॉलोनी, जगतपुरा (एसएएस नगर) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों गोलकें, उनसे निकाली गई 19,500 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल थ्री-व्हीलर बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-31 में एक्साइज एक्ट, सेक्टर-32 के मंदिर में गोलक चोरी, सेक्टर-39 में ऑटो चोरी और खरड़ सिटी थाना क्षेत्र में मंदिर से गोलक चोरी के मामले पहले भी दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।