Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Body of unidentified person found in vacant plot in Moga; drug injection found in hand.
{"_id":"6a1a8acbb93879504f0b82cc","slug":"video-body-of-unidentified-person-found-in-vacant-plot-in-moga-drug-injection-found-in-hand-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में खाली प्लॉट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ में था नशे का इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में खाली प्लॉट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ में था नशे का इंजेक्शन
मोगा के ड्रग हॉटस्पॉट एरिया साधा वाला बस्ती के पास स्थित एक खाली प्लॉट में 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हाथ में नशे का इंजेक्शन पकड़ा था, जिससे नशे के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोगा समाजसेवा सोसाइटी की मदद से पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। मोगा सिटी साउथ के एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सुबह 112 पर सूचना मिली थी कि साधा वाला बस्ती के नजदीक एक खाली प्लॉट में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।