Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
man died in a collision between a car and a motorcycle in Guruharsahai.
{"_id":"696dcaa057fa3b67cc0f711c","slug":"video-man-died-in-a-collision-between-a-car-and-a-motorcycle-in-guruharsahai-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए में कार और बाइक की भिड़ंत में एक नौजवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए में कार और बाइक की भिड़ंत में एक नौजवान की मौत
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव मोहनके हिठाड़ के पास कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गुरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव चक पाली वाला, जलालाबाद फिरोजपुर की तरफ जा रहा था, जबकि सामने से आ रही फोर्ड कंपनी की एंडेवर कार जलालाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव मोहनके हिठाड़ के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नौजवान को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसकी रास्ते में मौत हो गई।
मौके पर मौजूद गांव मोहनके हिठाड़ के मौजूदा सरपंच गगनदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और यह मार्ग काफी समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।