Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Phagwara will get a new mayor today, preparations for the meeting at 4 pm are complete
{"_id":"6794a2805412cd0a890ea4d6","slug":"video-phagwara-will-get-a-new-mayor-today-preparations-for-the-meeting-at-4-pm-are-complete","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फगवाड़ा को आज मिलेगा नया मेयर, शाम चार बजे बैठक की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फगवाड़ा को आज मिलेगा नया मेयर, शाम चार बजे बैठक की तैयारियां पूरी
फगवाड़ा नगर निगम की शाम 4 बजे होने वाली बैठक की तैयारियां प्रशासन की ओर से जारी हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद फगवाड़ा पुलिस ने रेस्ट हाउस के ऑडिटोरियम के आसपास चप्पे चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए हैं ताकि मेयर के चुनाव में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो सके। गौरतलब है कि फगवाड़ा को अपना दूसरा मेयर लगभग पांच साल बाद मिलने जा रहा है तथा कांग्रेस का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी अभी भी सभी तरह के हथकंडे अपना कर किसी तरह भी मेयर पद पर कब्जा करना चाहती है तथा इसके लिए वह दंड भेद की नीति भी अपनाने से नहीं चूक रही। आम आदमी पार्टी के इसी डर से कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित पार्षद तीन दिन पहले ही शहर से बाहर चले गए थे और हिमाचल प्रदेश के किसी गुप्त रिजॉर्ट में रुके हुए हैं जहां से वे शाम चार बजे सीधा रेस्ट हाउस के ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।