{"_id":"67939cba986802140f0ef7f9","slug":"after-liquor-ban-atmosphere-of-happiness-seen-in-maihar-satna-news-c-1-1-noi1385-2555737-2025-01-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maihar: शराबबंदी के फैसले से मैहर में खुशी का माहौल, विपक्ष ने दी सीएम को चुनौती, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar: शराबबंदी के फैसले से मैहर में खुशी का माहौल, विपक्ष ने दी सीएम को चुनौती, जानिए वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 09:37 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की नगरी महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने खरगोन के महेश्वर में 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक अप्रैल से अब प्रदेश की 17 धार्मिक नगरों में शराब दुकानें बंद होंगी। सरकार के इस फैसले से मैहर की जनता ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है वहीं कांग्रेस ने इस फ़ैसले का स्वागत तो किया पर कई आरोप भी मढ़े हैं।
कांग्रेस ब्लॉक मैहर के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि सरकार का फैसला बेशक स्वागत योग्य है, पर इस पर अमल होना सबसे बड़ा विषय है। द्विवेदी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार इस पर अमल कर ले तो मैं नंगे पैर मैहर जाकर मुख्यमंत्री का साधुवाद करूंगा।
विहिप ने मानी बड़ी जीत, अब मांस बंद करने की मांग
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी महेश तिवारी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से हम इस मांग को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। आज सरकार का ये निर्णय हमारी बड़ी जीत है। हम इसका स्वागत करते हैं। आगे हमारी मांग है कि मास भी बंद होना चाहिए।
कांग्रेस ने माना षड्यंत्र
ब्लॉक कांग्रेस मैहर के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि सरकार ने कुछ दिन पहले मांस बंद करने का एलान किया था, मगर जगह-जगह मांस की दुकान चल रही हैं। शराब का एलान एक षड्यंत्र हो सकता है। प्रभात ने कहा कि अगर सरकार पूर्ण रूप से शराब दुकान बंद करती है तो मैं मैहर की जनता की ओर से मैहर से लेकर भोपाल तक पदयात्रा करते हुए जाऊंगा और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।