सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Fire Triggers Chaos in Leather Godown, Fire Tenders Stuck in Narrow Lanes, Toxic Smoke spread

Ajmer: तंग गलियों में फंसी दमकल, लेदर गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप, चमड़े के जहरीले धुएं से दम घुटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 04:46 PM IST
Ajmer: Fire Triggers Chaos in Leather Godown, Fire Tenders Stuck in Narrow Lanes, Toxic Smoke spread
शहर के मूंदड़ी मोहल्ला स्थित एक लेदर गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह गोदाम प्रकाश ट्रेडर्स का था, जो चमड़े से बने कच्चे माल का भंडारण करता है। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग दूसरी मंजिल से शुरू हुई, जिसे देखकर नीचे कार्यरत कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए और आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

स्थानीय व्यापारियों ने तत्काल अपने दुकानों में रखे अग्निशमन सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चमड़े जैसे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग काबू में नहीं आ सकी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन बाजार की तंग गलियों के कारण बड़ी दमकल गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। करीब एक घंटे बाद छोटी दमकल गाड़ियां यहां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को इस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चमड़े के जलने से जहरीला धुआं फैलने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

दमकलकर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान धुएं से कई व्यापारियों और स्थानीय लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें सामने आईं। पूरे बाजार में धुएं का गुबार छा गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Sikar News: खेत में बने फार्म पोंड में डूबे दो मासूम, सिविल डिफेंस ने रात में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और सीओ रूद्रप्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास की सभी दुकानों को बंद करवाया और लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। इस घटना में जान-माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीएम नायब सैनी ने चरखी दादरी से किया एक पेड़ मां के नाम 2.0 मुहिम का आगाज

05 Jun 2025

नैनीताल: एक दशक बाद नैनीझील से सिल्ट निकालने का काम शुरू

05 Jun 2025

गंगा दशहरा आज: हस्तिानपुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगाई आस्था की डुबकी

05 Jun 2025

गंगा दशहरा पर बागपत में श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

05 Jun 2025

बिजनौर के भनेड़ा टोल कर्मचारी की संदिग्ध मौत, गुस्साए परिजनों ने जाम किया नेशनल हाईवे, हत्या का आरोप

05 Jun 2025
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मां के नाम किया पौधारोपण

05 Jun 2025

गुरुहरसहाय में रुद्र अवतारी बालाजी धाम पर लगाया मेला

विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़कोट में निकाली गई जागरूकता रैली

05 Jun 2025

भव्य कलश यात्रा निकली, सिद्ध पीठ डांडा नागराजा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

05 Jun 2025

बलिया में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

05 Jun 2025

नारनौल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, हवा भी चल रही तेज

फतेहाबाद के टोहाना में अग्रसेन चौक पर खड़ी गाड़ी को हमलावरों ने बनाया निशाना, तोड़फोड़ की,पुलिस जांच में जुटी

05 Jun 2025

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी के मद्देनजर अमृतसर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

05 Jun 2025

चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में कला प्रदर्शनी का आयोजन

05 Jun 2025

सुल्तानपुर लोधी कचहरी परिसर में तारीख भुगतने आए युवक के दोस्त की कार के शीशे तोड़े

महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो आया सामने

05 Jun 2025

नैमिषारण्य के प्राचीन शिवलिंग पर लिपटे दिखे नाग देवता, दर्शन की मची होड़

05 Jun 2025

Sirohi News: बंजर जमीन पर उगाई जा रही हैं सब्जियां और फल, जैविक और यौगिक खेती का आदर्श मॉडल बना आरोग्य वन

05 Jun 2025

Barwani News: RTO कार्यालय के 22 कामों को करने मांगी 30 हजार की रिश्वत, महिला परिवहन अधिकारी और एजेंट गिरफ्तार

05 Jun 2025

Agar Malwa News: नगर परिषद सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, पार्षदों ने परिषद कार्यालय के बाहर दिया धरना

05 Jun 2025

लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विविध आयोजन, वेस्ट चीजों का इस्तेमाल करना सिखाया

05 Jun 2025

लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गऊघाट पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

05 Jun 2025

लखनऊ में देर रात युवक की हत्या, शक भांजे पर, पुलिस की जांच जारी

05 Jun 2025

लखनऊ के अलीगंज में बुधवार देर रात घर में घुसकर युवक की हत्या

05 Jun 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर नई पहल...देहरादून में पेड़-पौधों के लिए लगेगा विशाल भंडारा

04 Jun 2025

यूपी: बहराइच में एसयूवी से टकराई बस, अयोध्या के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

04 Jun 2025

बुलंदशहर में पूर्व एमएलसी राकेश यादव बोले- प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा की सरकार

04 Jun 2025

लखनऊ: डॉलीगंज रेलवे क्रॉसिंग शाम सात बजे से मेटेंनेस के चलते हुई बंद, सुबह छह बजे तक होगा काम

04 Jun 2025

नोएडा: वायरल वीडियो मामले में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज

04 Jun 2025

तेज रफ्तार कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मारी टक्कर, लगी आग

04 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed