सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Aravali is not just a pile of stones but the life breath of the people of North India

Alwar: 'ये पर्वतमाला केवल पत्थरों का ढेर नहीं है, बल्कि पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है', आरावली पर बोलें टीकाराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 06:42 PM IST
Aravali is not just a pile of stones but the life breath of the people of North India

अलवर की कटी घाटी स्थित अरावली पर्वतमाला की तलहटी में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। इससे पहले जूली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरावली क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया और पर्वतमाला को बचाने के समर्थन में नारेबाजी की।

अरावली क्षेत्र में कथित अवैध खनन को लेकर जूली ने इसे पर्यावरण, कानून और जनहित के साथ खुला खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि एक ही पहाड़ का एक हिस्सा संरक्षित क्षेत्र में आता है, जबकि उससे सटे दूसरे हिस्से में खुलेआम खनन किया जा रहा है। यह सरकार की दोहरी नीति को उजागर करता है।

टीकाराम जूली ने कहा कि अरावली पर्वतमाला केवल पत्थरों का ढेर नहीं है, बल्कि यह उत्तर भारत के पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है। अरावली जंगलों, जलस्तर, वन्यजीवों और स्थानीय लोगों की आजीविका से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। इसके बावजूद सरकारें राजस्व के नाम पर इस प्राकृतिक धरोहर को नष्ट करने पर तुली हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संरक्षित क्षेत्र की आड़ में कुछ हिस्सों को बचाया जा रहा है, जबकि अन्य पहाड़ियों को जानबूझकर खनन के लिए खोल दिया गया है।

जूली ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे स्वयं अलवर से सांसद हैं और अरावली की संवेदनशीलता से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किन परिस्थितियों में “अरावली माता” को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले लिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विकास के नाम पर पर्यावरण की बलि देना ही एकमात्र विकल्प रह गया है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अरावली पर्वतमाला में खनन पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है। इसके बावजूद सरकार नए नियमों और आदेशों के जरिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। जूली का दावा है कि इन प्रावधानों के चलते अरावली क्षेत्र की करीब 90 प्रतिशत पहाड़ियां खनन के दायरे में आ सकती हैं, जो भविष्य में बड़े पर्यावरणीय संकट को जन्म देगा।

ये भी पढ़ें- Rajasthan News:  पुष्कर के किशनपुरा मोड़ पर निजी बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल; पांच की हालत गंभीर इलाज जारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूली ने कहा कि अवैध खनन से पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में है। इसके कारण जल स्रोत सूख रहे हैं, भूजल स्तर गिर रहा है और तापमान में असामान्य वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर किसानों, पशुपालकों और आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते अरावली को नहीं बचाया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

जूली ने राज्य सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए अरावली क्षेत्र में हो रहे सभी प्रकार के खनन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और अरावली पर्वतमाला को पूरी तरह संरक्षित घोषित करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर सेंट्रल: ट्रेन से तीन अवैध रोहिंग्या गिरफ्तार; कश्मीर जाने की फिराक में थे, इंटेलिजेंस ने शुरू की पूछताछ

25 Dec 2025

Jollygrant: क्षेत्र में छाया घना कोहरा, हवाई यातायात भी प्रभावित

25 Dec 2025

VIDEO: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

25 Dec 2025

मि़डनाइट सर्विस में बजीं चर्च की घंटियां, मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगाए चर्च

25 Dec 2025

यीशु के अवतरण दिवस पर बजीं गिरजाघर की घंटियां, मसीही समाज ने मनाया उत्सव

25 Dec 2025
विज्ञापन

Devprayag: बीडीसी बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का चढ़ा पारा, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

25 Dec 2025

Hapur Protest: हापुड़ में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, रेलवे रोड पर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

25 Dec 2025
विज्ञापन

फरीदाबाद: 'सास से सीखा अचार, अब देशभर तक पहुंचा रही स्वाद', जानें मेले में पहुंची मीनाक्षी ने क्या कहा

25 Dec 2025

क्रिसमस पर सिविल लाइंस स्थित लाल चर्च पर प्रार्थना सभा के बाद रंगारंग कार्यक्रम हुआ

25 Dec 2025

मसीही कलीसिया चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया

25 Dec 2025

Video : अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती, संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए

25 Dec 2025

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, परिवार में मची चीखपुकार

25 Dec 2025

चार पहिया वाहन से शराब तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 23 पेटी शराब बरामद

25 Dec 2025

फिरोजपुर कैंट चर्च में क्रिसमस पर धार्मिक समारोह आयोजित

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

25 Dec 2025

धनघटा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया 112 की उपयोगिता

25 Dec 2025

प्रधानाचार्य का शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन- घेराव

25 Dec 2025

डीएम ने ली स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक, दिए निर्देश

25 Dec 2025

ऑल इंडिया क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता का क्वाटर फाइनल मैच हुआ संपन्न

25 Dec 2025

पूर्व पीएम की जन्म शताब्दी मनाई गई, दीपोत्सव मना किया याद

25 Dec 2025

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्यचार पर विभिन्न संगठनों ने जताई नाराजगी, किया प्रदर्शन

25 Dec 2025

खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

25 Dec 2025

औरैया: ई-रिक्शा चालक की हत्या पर भड़का गुस्सा; परिजनों ने किया सड़क जाम का प्रयास

25 Dec 2025

सादाबाद तहसील के गांव दुर्जिया में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भूसे की बुर्जी और बाजरे की करब में लगी आग

25 Dec 2025

बंगाणा: बाबा पहाड़िया मेला और विशाल भंडारे का आयोजन 26 दिसंबर को

25 Dec 2025

फतेहाबाद में दुकानदरा पर लाठी व रॉड से किया हमला, सामने आया वीडियो

25 Dec 2025

फतेहाबाद: सांसद खेल महोत्सव में डांगरा के बॉक्सर नीरज से प्रधानमंत्री ने की बात

25 Dec 2025

Video: सांसद खेल महोत्सव में पहुंचीं स्मृति ईरानी, बुलंदशहर के खालौर स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

25 Dec 2025

Gurugram: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ गुरुग्राम में विरोध प्रदर्शन

25 Dec 2025

Greater Noida Church: ग्रेटर नोएडा के गिरजाघर में लोगों ने की विशेष प्रार्थना

25 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed