{"_id":"694ce77d55aacca1e00bcb76","slug":"video-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-causing-chaos-in-family-2025-12-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, परिवार में मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, परिवार में मची चीखपुकार
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के प्रताप नगर सैलई क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार मृतक शिवम कुमार (24) पुत्र नेमीचन्द्र, चूड़ी जुड़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार शाम वह रोजाना की तरह अपने कमरे में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो उसकी पत्नी रेनू देवी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर घबराई पत्नी तत्काल अपने सास-ससुर को बुलाने उत्तम नगर सैलई पहुंची। जब परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कमरे में देखा, तो शिवम का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे जंगले से लटका हुआ था। यह मंजर देखते ही परिजनों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।