सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: POCSO Court Sentences Accused to 20 Years of Rigorous Imprisonment in Minor Assault Case

Alwar News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो अदालत का सख्त फैसला, आरोपी को दी 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 07:01 PM IST
Alwar News: POCSO Court Sentences Accused to 20 Years of Rigorous Imprisonment in Minor Assault Case
अलवर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में विशिष्ट न्यायालय पॉक्सो संख्या-1 ने आरोपी राममुरारी उर्फ लाला को दोषी ठहराया। साथ ही उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला न्यायाधीश जगेन्द्र अग्रवाल ने सुनाया। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कठोर सजा दी।
 
वर्ष 2024 में दर्ज हुआ था मामला
विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार शर्मा के अनुसार, यह मामला 27 जून 2024 को थाना बगड़ तिराहा में दर्ज हुआ था। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनके घर पर परचूनी की दुकान है, जहां उनकी बेटी अक्सर अकेले बैठती थी।
 
सामान लेने के बहाने बढ़ाया संपर्क
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी राममुरारी और उसका साथी वकील सामान लेने के बहाने दुकान पर आते-जाते थे और धीरे-धीरे नाबालिग से संपर्क बढ़ाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान पीड़िता को बहलाकर उससे अपराध किया गया।
 
नशीला पदार्थ पिलाने और धमकाने का आरोप
मामले में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने पेप्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिलाया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आने पर पीड़िता ने खुद को असहाय स्थिति में पाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे डराने-धमकाने और कई बार शोषण करने के आरोप भी सामने आए।

पढ़ें- अलवर-दिल्ली दुष्कर्म हत्याकांड: 'राहुल रात को घर में घुस आया, मेरे साथ किया बहुत बुरा काम'; पीड़िता का आरोप
 
नकदी और जेवरात लेने का भी आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, भय के कारण पीड़िता घर से नकदी भी आरोपियों को देने लगी। घटना के बाद 24 जून 2024 को एक बार फिर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किए जाने और पीड़िता के सोने के जेवरात ले जाने का भी आरोप लगाया गया।
 
अदालत में पेश हुए गवाह और दस्तावेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 14 गवाह और 24 दस्तावेज प्रस्तुत किए। अदालत ने इन्हें महत्वपूर्ण मानते हुए आरोपी को दोषी ठहराया।
 
न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अपराध समाज के लिए घातक हैं और ऐसे मामलों में कठोर दंड आवश्यक है। इसी आधार पर आरोपी को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बिहार-बंगाल और गुजरात जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, इन चार स्पेशल ट्रेनों का नोट कर लें टाइम

24 Apr 2026

VIDEO: ना सुन सकते, ना बोल सकते, मूक-बधिर छात्रों ने यूपी बोर्ड में रच दिया इतिहास

24 Apr 2026

VIDEO: आगरा में योग ओलंपियाड...देव कुमार और सौरशी बने चैंपियन

24 Apr 2026

VIDEO: मधुर कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, लोहे की रॉड कटाई के दौरान भड़की चिंगारी

24 Apr 2026

अमरोहा जिले की टॉपटेन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं ने किया ढोल पर डांस

24 Apr 2026
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान, सीएम धामी भी हुए शामिल

24 Apr 2026

जींद के नंदगढ़ गांव में युवक की हत्या, शव बेड में छुपाया

24 Apr 2026
विज्ञापन

यमुनानगर में सड़क हादसा: अमन की मौत, पीछे छोड़ गया तीन बेटियां

24 Apr 2026

चंडीगढ़ में अंतरराज्यीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़, जेल में बंद तस्कर चला रहा था नेटवर्क

Nainital: गौलापार स्टेडियम में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

24 Apr 2026

Bihar Floor Test: बिहार फ्लोर टेस्ट.. क्या बोले नेता? | Bhai Virendra | Samrat Chaudhary | Bihar Politics

24 Apr 2026

अभी और तपेगा यूपी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!

24 Apr 2026

जालौन: घर में अकेला था किसान, खेत में पेड़ से लटककर दी जान; शादी में गया था परिवार

24 Apr 2026

VIDEO : चौक स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित सब जूनियर राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026

24 Apr 2026

VIDEO : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन

24 Apr 2026

जालंधर में दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात

24 Apr 2026

गाजियाबाद में देर रात बवाल: महिला को फ्लैट खाली करने को कहने पर बढ़ा विवाद, पुलिस पहुंची

24 Apr 2026

Delhi: जंतर-मंतर पर वामपंथी दलों का प्रदर्शन, नोएडा श्रमिकों के दमन के खिलाफ किया विरोध

24 Apr 2026

रायबरेली में खेत में गेहूं लादने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, पंचायत मित्र घायल

24 Apr 2026

लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित दाना मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान

24 Apr 2026

हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, छात्र न्याय महापंचायत को लेकर बोले...

24 Apr 2026

'पुलिस की पाठशाला' में नशे के खिलाफ जागरूक किए गए विद्यार्थी

24 Apr 2026

Rudrapur: प्रीत विहार के लोगों को मिली दो सड़कों की सौगात

पारिवारिक विवाद बढ़ा, दंपती ने दी आत्महत्या की चेतावनी; VIDEO

24 Apr 2026

Pithoragarh: यूकेडी ने की चिन्हीकरण समिति की बैठक कराने की मांग

24 Apr 2026

बर्फीली वादियां बनीं आकर्षण, भद्रवाह-छत्रगलां में उमड़ी सैलानियों की भीड़

24 Apr 2026

बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे ने चुनौतियों के बीच पास की इंटर परीक्षा

24 Apr 2026

Meerut: व्यापारियों के विरोध से घिरे सांसद Arun Govil, बोले– हमारी बात नहीं सुनी जा रही

24 Apr 2026

Muzaffarnagar: गंग नहर में कूदे किसान अमरनाथ के परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक, निष्पक्ष जांच और सहायता की मांग

24 Apr 2026

Kullu: पीपल जात्र के लिए फड़ी मार्केट बिकी 39 लाख में, 13 बोलीदाता ने लिया हिस्सा

24 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed