सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Tragic Road Accident: Truck Crushes Elderly Man Sleeping Near Hotel; Incident Caught on CCTV

Alwar News: अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा, होटल के पास सो रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला; घटना सीसीटीवी में कैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 02:57 PM IST
Alwar Tragic Road Accident: Truck Crushes Elderly Man Sleeping Near Hotel; Incident Caught on CCTV
Alwar Road Accident: अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक होटल के पास एक ट्रक ने सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
 
कल शाम की बताई जा रही है घटना
यह हादसा कल शाम का बताया जा रहा है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
 
मृतक की पहचान बालकिशन के रूप में हुई
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खुदनपुरी निवासी 70 वर्षीय बालकिशन के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह मजदूरी करने के लिए क्षेत्र में आए थे और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे।
 
दिनभर काम के बाद वहीं आ गई नींद
परिजनों के अनुसार बालकिशन दिनभर मजदूरी करने के बाद होटल के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई और वह वहीं लेट गए। उसी समय एक ट्रक चालक ने वाहन आगे बढ़ाया और उन्हें कुचल दिया।

पढ़ें- Rajasthan News: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, पांच लोग गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती
 
हादसे के बाद चालक फरार
घटना के बाद ट्रक कुछ समय तक मौके पर खड़ा रहा, लेकिन बाद में चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 
मृतक के परिजन पीयूष ने बताया कि बालकिशन परिवार का सहारा थे और मजदूरी कर गुजर-बसर करते थे। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर शहर में कलश यात्रा निकाली

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने गुरुहरसहाए के गांवों का किया दौरा

काशी सुमेरु पीठ में परशुराम जयंती पर विधिवत पूजा-अर्चना

21 Apr 2026

भगवान परशुराम का वैदिक मंत्रों से किया गया अभिषेक, पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने युवाओं से कहा- सामाजिक व्यवस्था में अपना योगदान दें

21 Apr 2026

अंबेडकरनगर में अर्टिगा और एक्सयूवी में टक्कर; एक की मौत, 9 लोग घायल

21 Apr 2026
विज्ञापन

Ujjain News: वैशाख चतुर्थी आज, भक्तों को दर्शन देने सुबह चार बजे जागे बाबा महाकाल; फिर रमाई भस्म

21 Apr 2026

महासमुंद में तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग, बिजली तार के संपर्क में आने से लगी आग

21 Apr 2026
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एआरटीओ प्रशासन ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छुए, वीडियो वायरल

21 Apr 2026

VIDEO: विद्युत कटाैती और स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने बिजलीघर पर किया हंगामा

20 Apr 2026

सीतामढ़ी पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य, Nepal PM Balen Shah पर ये क्या बोल दिया?

20 Apr 2026

CM Samrat Choudhary लगा रहे जनता दरबार, अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोग

20 Apr 2026

Bihar News: Patna में महिला आरक्षण बिल पर प्रदर्शन, लेकिन महिलाओं को पता नहीं कि वो आई क्यों हैं?

20 Apr 2026

Dewas News: शादी के नाम पर ठगी, लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दुल्हन समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

20 Apr 2026

Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी में कैसे लगी आग? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

20 Apr 2026

Pachpadra Refinery में आग लगने के बाद PM Modi के हाथों होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम पर बड़ा अपडेट

20 Apr 2026

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, कल PM Modi करने वाले थे लोकार्पण

20 Apr 2026

महिला आरक्षण के मामले में BJP पर भड़कीं महिला Congress की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, ये क्या बोल गईं?

20 Apr 2026

Omkareshwar News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आयशर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, पसरा मातम

20 Apr 2026

Dhar Bhojshala: भोजशाला विवाद पर High Court में हुई सुनवाई, ASI के बयान से नया मोड़!

20 Apr 2026

1100 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत धारण किया, VIDEO

20 Apr 2026

अलीगढ़-हाथरस में रहा महिलाओं का प्रतिनिधित्व, बता रहे हैं राजनीतिक विश्लेषक योगेश शर्मा

20 Apr 2026

VIDEO: चलती ट्रेन के नीचे गिरे यात्री को आरपीएफ ने सकुशल निकाला बाहर, फिर भी न बच सकी जान; ऐसे हुई माैत

20 Apr 2026

यमुना सिटी: गौड़ यमुना सिटी में एओए चुनाव की अंतिम सूची जारी, 28 उम्मीदवार मैदान में

20 Apr 2026

यमुना सिटी: श्मशान घाट बदलने की मांग, सेक्टर 22 डी के निवासी परेशान

20 Apr 2026

फरीदाबाद: फतेहपुर बिल्लौच गांव की अनाज मंडी में आढ़ती पर दिनदहाड़े हमला, लाठी-डंडों से पीटा

20 Apr 2026

गंगा किनारे कथक नृत्य ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध, VIDEO

20 Apr 2026

Meerut: चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

20 Apr 2026

जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर दिया धरना, VIDEO

20 Apr 2026

निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में सपा का प्रदर्शन, VIDEO

20 Apr 2026

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कहा- शिक्षित जेबकतरों की स्कीम है स्मार्ट मीटर योजना; VIDEO

20 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed