Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Cold wave increased in district, elderly man died on Delhi Road, police engaged in investigation
{"_id":"67593cfa2772f5df1d0290ff","slug":"first-death-due-to-cold-on-delhi-road-in-alwar-deceased-still-unknown-alwar-news-c-1-1-noi1339-2405546-2024-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News : जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ा, दिल्ली रोड पर हुई बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ा, दिल्ली रोड पर हुई बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 03:39 PM IST
Link Copied
अलवर जिले में सर्दी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक खाली पड़ी दुकान में रहने वाले करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की ठंड के कारण मौत हो गई। यह इस सर्दी के दौरान जिले में ठंड से हुई यह पहली मौत है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे कंट्रोल रूम और स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक पिछले 10-12 साल से वहीं आसपास रह रहा था और मंदिर में मिलने वाला प्रसाद या मांगकर खाना खाता था।
मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। स्थानीय लोगों को भी उसका नाम-पता नहीं मालूम है। हुलिये के आधार पर पुलिस ने बताया कि वह भिखारी जैसा प्रतीत होता है। घटनास्थल पर उसके पास से दो-तीन फटे पुराने कंबल मिले।
एएसआई शिवलाल के अनुसार प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि मौत का कारण ठंड है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।