Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Patwari asked for bribe from farmers who went to ask for compensation, appealed for justice
{"_id":"677285abadd1a079cf02dd25","slug":"people-met-the-collector-for-compensation-for-the-crop-damaged-due-to-hailstorm-alwar-news-c-1-1-noi1339-2469519-2024-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News : खराब फसल का मुआवजा मांगने गए किसानों से पटवारी ने मांगी रिश्वत, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : खराब फसल का मुआवजा मांगने गए किसानों से पटवारी ने मांगी रिश्वत, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 05:35 PM IST
Link Copied
27 दिसंबर की रात हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मालाखेड़ा क्षेत्र के गांवों में खड़ी सरसों और चने की फसल को बुरी तरह से नष्ट कर दिया। केरवावाल, खरखड़ा, बुर्जा वाला सहित कई गांवों के किसानों ने फसल के नुकसान का सही आकलन न होने और पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई।
केरवावाल गांव के सरपंच खेमाराम ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण फसल लगभग 100% नष्ट हो चुकी है लेकिन जब पटवारी ने नुकसान का आकलन किया तो 10-20% नुकसान दिखाकर रिपोर्ट भेज दी। सरपंच और ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी पद्मसिंह ने ग्रामीणों से प्रति बीघा 500 रुपये रिश्वत की मांग की और कहा कि पैसे मिलने पर ही वह नुकसान को 100% दिखाएगा।
खरखड़ा गांव के किसानों ने भी बताया कि उनकी पूरी फसल नष्ट हो चुकी है, लेकिन पटवारी ने आंकड़े जान-बूझकर गलत तैयार किए हैं। किसानों ने कहा कि उनके पास मुआवजे की उम्मीद के अलावा कोई विकल्प नहीं है ऐसे में रिश्वत देने के लिए पैसे कहां से लाएं?
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि फसल का दुबारा मौका मुआयना किया जाए और सही आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह भी शिकायत की कि फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचे, जबकि उनकी उपस्थिति जरूरी थी।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जिला कलेक्टर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते तो वे जयपुर जाकर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएंगे। उनका कहना है कि फसल नुकसान के कारण वे पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और इस पर मुआवजे के लिए रिश्वत मांगना किसानों के साथ अन्याय है।
उनका कहना है कि पटवारी ने बिना बीमा कंपनियों को मौके पर बुलाए ही कार्रवाई पूरी कर दी जिससे सही आकलन में भी बाधा उत्पन्न हुई। किसानों ने मांग की है कि फसल बीमा कंपनियों को मौके पर बुलाकर उनकी फसल का सही मूल्यांकन किया जाए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।