Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Pradhan Sangam Chaudhary sits on protest outside District Council Alwar accuses MLA not allowing take charge
{"_id":"6982005cb79e54e20d0efa2c","slug":"protest-continues-against-kathumar-bjp-mla-ramesh-khinchi-alwar-news-c-1-1-noi1339-3912289-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar: जिला परिषद के बाहर धरने पर बैठे प्रधान संगम चौधरी, विधायक पर लगाया कार्यभार ना संभालने देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: जिला परिषद के बाहर धरने पर बैठे प्रधान संगम चौधरी, विधायक पर लगाया कार्यभार ना संभालने देने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 07:54 PM IST
Link Copied
कठूमर पंचायत समिति की प्रधान संगम चौधरी एक बार फिर जिला परिषद के बाहर धरने पर बैठ गईं। इस बार उनके साथ भाजपा समर्थक भी मौजूद रहे। धरने के दौरान संगम चौधरी ने सीधे तौर पर कठूमर विधायक रमेश खींची पर आरोप लगाया कि वे उन्हें कार्यभार ज्वाइन करने नहीं दे रहे हैं। प्रधान का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। इसी के विरोध में उन्होंने भाजपा समर्थकों के साथ जिला परिषद परिसर के बाहर धरने पर बैठने का निर्णय लिया।
विधायक ने दिया नियमों का हलावा
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक रमेश खींची ने फोन पर बताया कि कठूमर प्रधान से जुड़ा विषय राज्य सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। ऐसे में किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेना तथ्यपरक नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिला परिषद के सीईओ के आदेश में भी मार्गदर्शन मांगा गया है और प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है।
धरना देने वाले पार्टी के खिलाफ
विधायक खींची ने आरोप लगाया कि जो लोग आज जिला परिषद के बाहर धरना दे रहे हैं, उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के खिलाफ काम किया था, जिसके कई प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संगम चौधरी को प्रधान बनाने में उन्होंने स्वयं सहयोग किया और पार्टी के निर्देशों का पालन किया, लेकिन आज उन्हें उसी का परिणाम भुगतना पड़ रहा है।
विधायक ने उठाया सवाल
विधायक ने धरने के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का निधन हुआ है। यदि धरना देने वाले पार्टी के सच्चे सिपाही होते, तो यह प्रदर्शन किसी अन्य दिन भी किया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से जिला परिषद के बाहर धरना दिया जा रहा है, उसका कोई ठोस जनाधार नजर नहीं आता। फिलहाल यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें राज्य सरकार के निर्णय पर टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।