सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   BJP Temple Ganga Water Dispute: Rahul Gandhi verbally attacks BJP on Tikaram Julie issue

भाजपा गंगाजल कांड: मंदिर धुलवाकर घिरी भाजपा, कांग्रेस ने दलित सम्मान बनाया राष्ट्रीय मुद्दा, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 01:25 PM IST
BJP Temple Ganga Water Dispute: Rahul Gandhi verbally attacks BJP on Tikaram Julie issue

गुजरात में कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन में राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मुद्दा छाया रहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने जूली को लेकर दलित के सम्मान का मुद्दा उठाया और भाजपा को आड़ हाथ लिया। दरअसल रामनवमी पर टीकाराम जूली भगवान श्री राम के मंदिर गए थे और भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने उनके जाने के बाद मंदिर धुलवाकर गंगाजल छिड़का। ज्ञान देव आहूजा के इस कृत्य का कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध शुरू कर दिया है। राजस्थान में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। आहूजा ने यह कृत्य करके प्रत्येक दलित को अपना दुश्मन बना लिया है। दलित इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और पूरी भाजपा में भी आहूजा के इस कृत्य की आलोचना हो रही है। उधर, कांग्रेस भी इस आंदोलन को हवा देने में लगी है। कांग्रेस की ओर से जहां गंगाजल छिड़का गया उस मंदिर में कल विरोध स्वरूप रामधुनी का आयोजन भी किया और इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की गई। 

ये भी पढ़ें- एसआई भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में फतेहगढ़ के SDM हनुमान राम गिरफ्तार, एसओजी कर रही पूछताछ; जानें

नया हिंदुस्तान बनाएंगे
वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या दलित हिंदू नहीं है, जो भाजपा नेता ने यह कृत्य किया और दलित का अपमान किया। बीजेपी दलितों को मंदिर में नहीं जाने देती। अगर कोई चला जाए तो वे मंदिर को धुलवाते हैं। ये हमारा धर्म नहीं है। हमारा धर्म वो है, जो सबको इज्जत देता है, हर व्यक्ति का आदर करता है। कांग्रेस और बीजेपी में यही फर्क है, हमारे दिलों में सबके लिए मोहब्बत और इज्जत है, जबकि उनके दिलों में सिर्फ नफ़रत। हम इस देश को नफ़रत का बाज़ार नहीं बनने देंगे - मोहब्बत की दुकान खोल कर न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे।

ये भी पढ़ें- विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की सामूहिक कामना को लेकर नवकार महामंत्र का जाप, भक्त हुए शामिल

पीएम से की सुधार की अपील
इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जूली हमारी कांग्रेस के LOP हैं। वो रामनवमी पर मंदिर में गए, भगवान के दर्शन किए और जैसे ही वो वापस आए तो भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर में गंगाजल छिड़क कर दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। ये बेहद शर्म की बात है। अगर एक एलओपी के साथ ये हुआ तो देहात में रहने वाले दलित के साथ भाजपा वाले क्या करते होंगे? इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। खरगे ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी साहब इसको सुधारों, क्योंकि यह मुद्दा दलित का है और इस मुद्दे को लेकर प्रत्येक दलित आंदोलन करने के मूड में है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा है कि शाह साहब आपके पास होम मिनिस्ट्री है और आपके रहते दलितों के साथ ऐसा बर्ताव होता हो तो यह कतई उचित नहीं है।

कांग्रेस के नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से सीधे राजस्थान पहुंचे हैं। बुधवार शाम फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग होते उनका काफिला सवाई माधोपुर पहुंचा। बता दें कि अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद राहुल गांधी सीधे रणथंभौर की सैर करने सावाई माधोपुर पहुंचे हैं। अपने निजी कार्यक्रम के चलते राहुल गांधी रणथंभोर के होटल शेरबाग में ठहरे हुए हैं। गुरुवार सुबह की पारी में उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया। बाघिन एरोहेड टी-84 और शावकों को देखा। भ्रमण के दौरान राहुल गांधी ने टाइगर अठखेलियों की तस्वीरें कैमरे में की कैद कीं।

क्या बोले जूली
टीकामराम जूली ने कहा कि मेरे साथ ये घटना घटी थी। तीन दिन पहले में भगवान राम के नवनिर्माण मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां स्थानीय लोगों ने मुझे बुलाया था। लेकिन उसके बाद भाजपा/RSS के लोग आते हैं और गंगाजल से उसके पवित्र करते हैं।  जूली ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज भी हमारी औकात क्या है या बाबा साहब ने जो संविधान में हमारी औकात बताई है वो हमारी औकात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : एसडीएम व सीओ ने पैलानी के सांडी खदान का किया निरीक्षण

09 Apr 2025

VIDEO : खूनी रंजिश में चार गिरफ्तार, दो गोली लगने के बाद गिरफ्तार

09 Apr 2025

VIDEO : हापुड़ में गाय के खेत में घुसने को लेकर विवाद, फायरिंग का आरोप

09 Apr 2025

VIDEO : हाथरस में सासनी के गांव समामई स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय बाइक में लगी तेज आग

09 Apr 2025

VIDEO : कानपुर में सीएमओ ने 21 नई एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

09 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद शुरू हुई बारिश, गिरा पारा

09 Apr 2025

VIDEO : लखनऊ: बालू अड्डे पर सड़क पार कर रहे एक मजदूर को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, लोगों ने किया हंगामा

09 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में आईपीएस अंशिका वर्मा ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

09 Apr 2025

VIDEO : कानपुर में किदवई नगर में महिलाओं ने शराब ठेके का किया विरोध

09 Apr 2025

VIDEO : मुरादाबाद निवासी बंटी का ग्रेटडेन बना डॉग शाे का सरताज

09 Apr 2025

Ujjain Weather News: भीषण गर्मी के बीच चलती गाड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई, पारा पहुंचा 42 डिग्री

09 Apr 2025

VIDEO : नंगल में श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में कूदी महिला, मौत

09 Apr 2025

Sirohi News: विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की सामूहिक कामना को लेकर नवकार महामंत्र का जाप, भक्त हुए शामिल

09 Apr 2025

Jabalpur News: शक्ति का केंद्र बूढ़ी खेरमाई पर की अशोभनीय टिप्पणी, आस्था रखने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन

09 Apr 2025

Alwar Accident: सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार; जानें कैसे हुआ हादसा

09 Apr 2025

Khandwa: प्रेमी से शादी करने बिहार से मध्यप्रदेश आई छात्रा, आशिक बोला- तुम नाबालिग हो घर लौट जाओ, नहीं तो...

09 Apr 2025

VIDEO : क्रॉकरी गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

09 Apr 2025

VIDEO : देवप्रयाग के पास सड़क किनारे दिखा गुलदार, राहगीरों ने बनाया वीडियो

09 Apr 2025

VIDEO : काशी के घाट पर कथक नृत्य ने दर्शकों को मोहा

09 Apr 2025

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में महिला मजदूर को बाइक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

Rajasthan: साले की हरकत से तंग आकर बहनोई ने बुला दी पुलिस, गुस्से में बीवी बोली 'मिल गई कलेजे में ठंडक'; जानें

09 Apr 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में खुद ही चालक व राइडर बनकर उबर कंपनी को रोजाना लगा रहे थे 50 हजार का चूना

09 Apr 2025

VIDEO : फोर्टिस अस्पताल ग्रेटर नोएडा की टीम ने दुर्लभ और जटिल टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी की

09 Apr 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य कैंप में दवाइयां खत्म, कूड़ा निस्तारण नहीं करने पर दो लाख का जुर्माना

09 Apr 2025

VIDEO : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले, वक्फ अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे थे

09 Apr 2025

Jalore: पेयजल संकट को लेकर मटका आंदोलन, ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन; एक घंटे तक जाम रहा मुख्य मार्ग

09 Apr 2025

VIDEO : बहराइच में बुधवार को बदला मौसम, गिरे ओले

09 Apr 2025

VIDEO : मबला और पत्थर आने से बंद गंगोत्री हाईवे खुला, सुचारू हुआ यातायात

09 Apr 2025

VIDEO : बीएचयू के धरनारत छात्र को पीएचडी में मिला प्रवेश, बीस दिनों की तपस्या हुई सफल, दिया धन्यवाद

09 Apr 2025

VIDEO : बीज विक्रेताओं को सीएम सैनी ने दिया भरोसा, पीएम की रैली के बाद बैठक कर निकालेंगे समाधान

09 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed