{"_id":"677e4bb6ea7d746b0d046c38","slug":"two-miscreants-snatched-the-mobile-phone-of-crpf-sub-inspector-alwar-news-c-1-1-noi1339-2498919-2025-01-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: मेरठ में तैनात सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर से मोबाइल छीनकर दो बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: मेरठ में तैनात सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर से मोबाइल छीनकर दो बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 10:41 PM IST
अलवर शहर में मोबाइल छीनकर ले जाने की घटना अक्सर सामने आती है। मामला शहर के वैशाली नगर थाना इलाके के अंबेडकर नगर सी ब्लॉक में देखने को मिला। जहां पर कल शाम (मंगलवार) को करीब सात बजे के करीब दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर के हाथ से झपटा मारकर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह सब इंस्पेक्टर मेरठ में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आये हुए थे। इस घटना के बारे में उन्होंने वैशाली नगर थाना पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने बताया वह मेरठ में 108वींं बटालियन में तैनात है और अंबेडकर नगर सी ब्लॉक में किराए के मकान पर रहते हैं और मूल निवासी व जिला भरतपुर गांव सांगोरा है। कल शाम को वह रोज की तरह घूम रहे थे और किसी फ्रेंड से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी वहां पर बाइक पर दो बदमाश आए और उनके हाथ में रेडमी का मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया उनका 200 मीटर तक पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए।
बुधवार की सुबह वह वैशाली नगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। ऐसे मामले अत्यधिक अलवर शहर में देखने को मिल रहे हैं। लगातार पुलिस उन पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।