Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Balotra News
›
Balotra News: Alleged Threat to Chhotu Singh Rawana Sparks Outrage, Community Protests, Demands Action
{"_id":"69ca708ddddd8eb912026b0b","slug":"the-issue-of-alleged-threat-to-bhajan-singer-chhotu-singh-ravan-heated-up-the-society-raised-the-demand-for-security-submitted-a-memorandum-to-the-sp-balotra-news-c-1-1-noi1407-4106988-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balotra News: भजन गायक छोटूसिंह रावणा को कथित धमकी का मामला गरमाया, कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotra News: भजन गायक छोटूसिंह रावणा को कथित धमकी का मामला गरमाया, कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरा समाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 07:53 PM IST
Link Copied
क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा को कथित रूप से मिली धमकी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर रावणा राजपूत समाज बालोतरा खुलकर सामने आया है और सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए गायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
ज्ञापन में समाज की ओर से बताया गया कि 27 मार्च की रात लगभग 11 बजे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई एक टिप्पणी को लेकर शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्रसिंह भाटी द्वारा फोन कॉल पर बातचीत के दौरान भजन गायक छोटूसिंह रावणा को कथित रूप से धमकाया गया, जिससे कलाकार और उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया।
समाज के पदाधिकारियों ने इस घटना को केवल एक व्यक्ति विशेष का मामला न मानते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। उनका कहना है कि एक कलाकार अपने विचार और भावनाओं को अभिव्यक्त करता है और इस तरह की घटनाएं न केवल कलाकारों का मनोबल तोड़ती हैं बल्कि समाज में असहिष्णुता को भी बढ़ावा देती हैं।
छोटूसिंह रावणा का नाम भक्ति संगीत की दुनिया में एक प्रतिष्ठित पहचान रखता है। उनके भजन और जागरण कार्यक्रम न केवल राजस्थान बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होते हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रोता शामिल होते हैं। ऐसे में उनके साथ जुड़ा यह विवाद व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।
समाज के लोगों ने यह भी चिंता जताई कि विधायक के समर्थकों की संख्या भी बड़ी है और यदि समय रहते इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए गए तो सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से समाज ने तीन प्रमुख मांगें रखीं हैं, जिनमें भजन गायक छोटूसिंह रावणा को सुरक्षा, पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच और आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। साथ ही संबंधित जनप्रतिनिधि को भविष्य में इस प्रकार की भाषा या व्यवहार से बचने की हिदायत देने की भी मांग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।