सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Modi government transformed the face of villages and made women self-reliant: Chief Minister

Rajasthan: 'महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर', मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी सरकार ने बदली गांवों की तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 09:48 AM IST
Modi government transformed the face of villages and made women self-reliant: Chief Minister

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राजस्थान की डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास और सुशासन की नई राजनीति की शुरुआत हुई, जिसका सबसे अधिक लाभ गांव, गरीब और महिलाओं को मिला है।

ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री ने रखी सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री शुक्रवार रात भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, हर घर जल, शौचालय निर्माण और मातृ सुरक्षा जैसी योजनाओं को जमीन पर उतारा है।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के कारण महिलाओं का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है तथा वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार भी महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में राशि जमा करके दिया जाएगा। इसके अलावा मा-वाउचर योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत प्रति लीटर 5 रुपये के अनुदान से हजारों ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है।

लखपति दीदी योजना से आ रही आर्थिक क्रांति

भजनलाल शर्मा ने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक क्रांति ला रही है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत ऋण सीमा बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी है और ब्याज दर घटाकर मात्र 1.5 प्रतिशत कर दी है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि वितरित

ग्राम विकास चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि, प्रशासनिक स्वीकृतियां और विभिन्न किट वितरित कीं। राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ दस लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई। वहीं उमंग सीएलएफ को 20 लाख रुपये तथा अन्य स्वयं सहायता समूहों को भी वित्तीय सहायता दी गई। इसके अलावा कृषक सहकारी दुर्घटना योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता राशि भी वितरित की गई।

महिलाओं ने सुनाई आत्मनिर्भरता की सफलता की कहानी

कार्यक्रम का सबसे प्रभावशाली हिस्सा महिलाओं की सफलता की कहानियां रहीं। राजीविका से जुड़ी सोनू कंवर, मोना देवी, दिव्या शर्मा, हीना बानो और बसंती गुर्जर ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उनका जीवन बदल गया। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कभी घर से बाहर निकलने में संकोच करती थीं, वे आज हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, लालाराम बैरवा, गोपाल खंडेलवाल, जब्बर सिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, उदयलाल भड़ाना, लादूलाल पितलिया, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, बालूराम जाट सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मारकर उड़ाया, देखें वीडियो

05 Jun 2026

Meerut: महेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने गौशाला में की सेवा

05 Jun 2026

Meerut: तेजिंदर विर्क बोले- भाजपा सरकार की नीतियों से किसान-मजदूर वर्ग परेशान

05 Jun 2026

Meerut: सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान हस्तिनापुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

05 Jun 2026

Meerut: मवाना में सांसद चंद्रशेखर ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

05 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने लगाए फलदार और छायादार पौधे

05 Jun 2026

हिमाचल में भूकंप के तेज झटके, लोग दहशत में भागे, देखें वीडियो

05 Jun 2026
विज्ञापन

बालोद में जमीन घोटाले का खुलासा: फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 15 लाख में किया सौदा, एक आरोपी गिरफ्तार

05 Jun 2026

खंडवा में बड़ा सड़क हादसा: मांगलिक कार्यक्रम में जा रहा ग्रामीणों से भरा ट्रक पलटा, करीब 30 लोग घायल

05 Jun 2026

मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर में हुई दुर्घटना, एक घंटे तक लगा रहा जाम; VIDEO

05 Jun 2026

विवाहिता ने लगाया फंदा, हत्या का आरोप; VIDEO

05 Jun 2026

Khan Sir VS Roshan Anand Controversy: खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची पुलिस, सरेंडर करेंगे Khan Sir?

05 Jun 2026

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे के बाद पीपलकोटी में रोके यात्री वाहन

05 Jun 2026

हाथरस गेट पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

05 Jun 2026

दिल्ली के उत्तम नगर में पानी की किल्लत, बोतलबंद पानी के लिए जेब पर भारी बोझ

05 Jun 2026

Ujjain: महाकाल मंदिर में भस्म आरती घोटाला! मंदिर प्रशासक के औचक निरीक्षण में खुली पोल, 3 के खिलाफ FIR दर्ज

05 Jun 2026

रोहतक में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक

05 Jun 2026

Indore: एक ही थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी, चाकूबाजी की दो घटनाओं में गई दो जान; सुरक्षा पर उठे सवाल

05 Jun 2026

फरीदाबाद डाई उद्योग पर वैश्विक मंदी का साया, उत्पादन लागत बढ़ी

05 Jun 2026

हांसी में फिर रद्द हुई नगर परिषद की बजट व हाउस बैठक

05 Jun 2026

Patna News: खान सर के मामले में किस दबाव में है Patna Police? मामले में बड़ा खुलासा

05 Jun 2026

Khan Sir VS Roshan Anand: खान सर की कोचिंग के बाहर जमा हुए छात्र, रोशन आनंद पर कर दी बड़ी मांग

05 Jun 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा में कमी होने पर केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार; VIDEO

05 Jun 2026

पेड़ लगाकर केक काट कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन; VIDEO

05 Jun 2026

40 लाख सालाना कारोबार है तो जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य; VIDEO

05 Jun 2026

पानी की तलाश में भटकते हुए पड़ाव बाजार में पहुंचा जंगली जानवर; VIDEO

05 Jun 2026

अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ डीएम ने किया भोजन; VIDEO

05 Jun 2026

सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन; VIDEO

05 Jun 2026

सासनी थाना अंतर्गत जन्म दिन पर कार्यक्रम में कलाकार से अभद्रता, तीन आरोपी गिरफ्तार

05 Jun 2026

गुरुग्राम: ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने से निजी बसों का सहारा लेने को मजबूर यात्री

05 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed