सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara SP Sagar Takes Charge With Tough Warning to Criminals Says Lawlessness Will Not Be Tolerated

कार्यभार संभालते ही एसपी के तीखे तेवर, अपराधियों को दिया खुला अल्टीमेटम; बोले- कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 04:21 PM IST
Bhilwara SP Sagar Takes Charge With Tough Warning to Criminals Says Lawlessness Will Not Be Tolerated
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कानून व्यवस्था की कमान अब नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सागर के हाथों में आ गई है। शनिवार को कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपराधियों और अवैध कारोबारियों को सख्त संदेश देते हुए साफ कर दिया कि जिले में अब अपराध और कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला पुलिस मुख्यालय में निवर्तमान एसपी धर्मेंद्र यादव ने औपचारिक रूप से नए एसपी सागर को कार्यभार सौंपा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और जिले की मौजूदा कानून व्यवस्था की जानकारी दी। हालांकि, कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही नए एसपी के तेवरों से साफ हो गया कि अब जिले में पुलिसिंग का तरीका और अधिक सख्त और सक्रिय रहने वाला है।

'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय' रहेगा प्राथमिक लक्ष्य

मीडिया से पहली बातचीत में एसपी सागर ने राजस्थान पुलिस के मूल मंत्र “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षा और भरोसा देना है, लेकिन कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी नरमी के कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा पुलिस पहले से अच्छा कार्य कर रही है, लेकिन अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और अपराधियों में भय पैदा होगा।

नशा तस्करों और संगठित अपराध पर विशेष फोकस
नए एसपी ने स्पष्ट संकेत दिए कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए लगातार कार्रवाई होगी। एसपी सागर ने कहा कि अपराध छोटा हो या बड़ा, कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों और आपराधिक नेटवर्क पर भी पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।

हाईवे हादसों पर भी रहेगा खास ध्यान
भीलवाड़ा जिले में लगातार बढ़ते हाईवे नेटवर्क और सड़क हादसों को लेकर भी नए एसपी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। पुलिस जागरूकता और सख्ती दोनों स्तरों पर काम करेगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

ये भी पढ़ें-  WhatsApp पर साइबर अटैक : राजस्थान पुलिस की चेतावनी, तुरंत बदलें ये 6 सेटिंग्स वरना चोरी हो सकता है पूरा डेटा

अधिकारियों के साथ पहली बैठक, दिए सख्त निर्देश
कार्यभार संभालने के बाद एसपी सागर ने जिले के एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और अवैध गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। थानों की कार्यशैली और अपराधियों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

नए एसपी की एंट्री से बढ़ी हलचल
नए एसपी सागर के पदभार संभालते ही जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस विभाग में जहां नई ऊर्जा देखने को मिल रही है, वहीं अपराधियों और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। आम लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में भीलवाड़ा में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर चिड़ियाघर: इगुआना को गर्मी से बचाने के लिए रखी गईं बर्फ की बोतलें, देखें कैसे ले रहे ठंडक का मजा

23 May 2026

पठानकोट के सेवानिवृत बैंक अधिकारी की कोठी से चोर करने आए चोर मोटरसाइकिल छोड़ भागे

23 May 2026

पठानकोट में दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरी

23 May 2026

Video: जोगिंद्रनगर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

23 May 2026

Video: लगातार बिजली ट्रिपिंग से परेशान लोगों ने जेई को रोका

23 May 2026
विज्ञापन

पंचनद पंजाबी द्वार को लेकर पंजाबी समाज दो धड़ों में बंटा, मुख्यमंत्री तक पहुंच रहे ज्ञापन

23 May 2026

VIDEO: फतेहाबाद टोल प्लाजा बना आग का गोला... शॉर्ट सर्किट से धमाका, कंट्रोल रूम-सर्वर रूम जलकर राख

23 May 2026
विज्ञापन

सिरसा में बरसात से बदला मौसम

23 May 2026

गुरुग्राम में मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बूंदाबांदी, तेज धूप से मिली राहत

23 May 2026

यूपी: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, डंपर से कुचलकर चार लोगों की मौत

23 May 2026

Ujjain News: भस्म आरती के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा श्रीमहाकाल के दिव्य श्रृंगार ने मोहा मन

23 May 2026

अम्बेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

23 May 2026

VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में रवि यादव भी बनाया आरोपी, जेल में होगी पूछताछ; साजिश से उठेगा पर्दा

22 May 2026

VIDEO: पूर्व फौजी हत्याकांड में पांच संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, गला दबाकर की थी हत्या; गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही पुलिस

22 May 2026

VIDEO: डंडे से पीट-पीटकर पिल्ले को मार डाला, प्रशु प्रेमियों में आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस

22 May 2026

VIDEO: आगरा में यमुना में खनन का खेल पकड़ा, 13 पर केस

22 May 2026

VIDEO: सरकारी नौकरी का झांसा देकर हड़पे पांच लाख, आरोपी ने तीन बार दिए फर्जी नियुक्ति पत्र; जांच में जुटी पुलिस

22 May 2026

VIDEO: आगरा के रामबाग फ्लाईओवर पर ऑटो-बसों से जाम, एंबुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता

22 May 2026

VIDEO: गैंगस्टर आलोक यादव को आजीवन कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; राज चाैहान हत्याकांड में भी है आरोपी

22 May 2026

VIDEO: डेटिंग एप से समलैंगिक युवक को होटल में बुलाकर वसूली

22 May 2026

VIDEO: आगरा में चकबंदी कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

22 May 2026

Damoh News: जलसंकट से परेशान ग्रामीणों ने टैंकर खड़ा कर किया चक्काजाम, खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

22 May 2026

सिकंदराराऊ के भटीकरा में प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

22 May 2026

Dhamtari News: धमतरी पुलिस ने 151 गुम मोबाइल लौटाए, कुल 670 से अधिक वापस

22 May 2026

सुल्तानपुर में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

22 May 2026

Indore: दानिश ने साजन बनकर नाबालिग छात्रा को फंसाया, और फिर दूसरे राज्य में ले जाकर किया खौफनाक कांड

22 May 2026

ग्रेटर नोएडा: बिजली नहीं आने से मरीज परेशान, बैकअप नहीं मिलने से सड़कों पर उतर रहे निवासी

22 May 2026

VIDEO: होटल में पांचवीं मंजिल से नीचे आ रही लिफ्ट की तार टूटी

22 May 2026

VIDEO: शोरूम में लगी आग, बाजार में मची अफरातफरी; दमकल ने पाया लपटों पर काबू

22 May 2026

गुरुग्राम: गढ़ी और सेक्टर-99ए में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल, दो साल बाद भी अधूरा काम

22 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed