सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Grand foundation stone laying of Shri Rawal Mallinath temple in Malajal

Jaisalmer News: मालाजाल में श्री रावल मल्लीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शिलान्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 14 Aug 2025 09:38 PM IST
Jaisalmer News: Grand foundation stone laying of Shri Rawal Mallinath temple in Malajal
पश्चिमी राजस्थान के पावन तपोभूमि बालोतरा जिले के मालाजाल में स्थित ऐतिहासिक श्री रावल मल्लीनाथ जी मंदिर के जीर्णोद्धार की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को एक अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में हुई। इस अवसर पर आयोजित शिलान्यास समारोह में सैकड़ों श्रद्धालु, संत-पुरोहित, गणमान्य अतिथि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल विद्वान पंडितों के नेतृत्व में गणपति पूजन, षोडश मात्रिका पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन, नवशीला पूजन, यंत्र पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से हुआ। पूरे मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनि गूंजती रही, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

मुख्य शिलान्यास श्री रावल मल्लीनाथ जी के वंशज एवं संस्थान अध्यक्ष, 25वें गादीपति रावल किशन सिंह जसोल ने अपने कर कमलों से किया। इस दौरान हवन एवं शीला स्थापना की विशेष विधि सम्पन्न हुई और भगवान श्री रावल मल्लीनाथ जी एवं श्री रानी रूपादे जी को विशेष भोग अर्पित कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

मंदिर जीर्णोद्धार की विशेष योजना
संस्थान के अनुसार मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य अब आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुका है, जो लगभग एक वर्ष की अवधि में पूर्ण होने की संभावना है। श्रद्धालुओं को नव निर्मित मंदिर के भव्य स्वरूप की झलक पोस्टर एवं प्रोजेक्शन डिस्प्ले के माध्यम से दिखाई गई, जिसमें मंदिर की वास्तुशिल्पीय सुंदरता और पारंपरिक राजस्थानी स्थापत्य शैली को प्रदर्शित किया गया। शिलान्यास के इस अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र एक दिव्य और आध्यात्मिक मेले में बदल गया। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लेकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की सुगंध से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस ऐतिहासिक अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्ण कुमार विश्नोई, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह जसोल, बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह, सिणधरी रावल विक्रम सिंह, कोटड़ा राणा नरेंद्र सिंह, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, संस्थान उपाध्यक्ष कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, भामाशाह समुद्रसिंह नौसर, दिलीप सिंह बुड़ीवाड़ा, पृथ्वी सिंह कोलू और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा शामिल थे।

ये भी पढ़ें- 'सच्चे योद्धा थे पिता... बेटी ने डुबो दिया नाम', डिप्टी सीएम पर गुढ़ा का तंज, क्यों कही ये बात

मालाजाल का आध्यात्मिक इतिहास
मालाजाल कोई साधारण स्थान नहीं, बल्कि यह वह पावन भूमि है जहां 14वीं शताब्दी में संत शिरोमणि श्री रावल मल्लीनाथ जी और उनकी धर्मपत्नी श्री रानी रूपादे जी ने अपना जीवन व्यतीत किया। यही वह स्थल है जहां एक बार रावल मल्लीनाथ जी ने अपनी दिव्य सिद्धि से जाल की टहनी से तत्काल जाल का वृक्ष उगाया था, जो आज भी यहां विद्यमान है और भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है।यहीं से शुरू हुआ संत समागम कालांतर में श्री रावल मल्लीनाथ पशु मेला – तिलवाड़ा के रूप में विख्यात हुआ, जो आज राजस्थान का सबसे प्राचीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पशु मेला है। यह मेला चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी से पंद्रह दिन तक आयोजित होता है और इसमें पशु व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहती है।

श्री रावल मल्लीनाथ जी का जीवन परिचय
रावल मल्लीनाथ जी का जन्म महेवा नगर के शासक राव सलखा जी के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में हुआ। वे केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि मालाणी प्रदेश के संस्थापक, सिद्ध पुरुष, सामाजिक समरसता के प्रतीक और लोक मानस में ‘मालाणी के महादेव’ और ‘त्राता’ (रक्षक) के रूप में पूजनीय हैं। इस जीर्णोद्धार परियोजना के माध्यम से न केवल मंदिर के प्राचीन वैभव को पुनः स्थापित किया जाएगा, बल्कि मालाजाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई पीढ़ियों तक पहुंचाया जाएगा। यह कदम क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने और यहां की धार्मिक पर्यटन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कार्यशैली में सुधार लाएं..समीक्षा बैठक में नाराज हुए DM,दिए निर्देश

14 Aug 2025

दो ट्रेन की वजह से आधे घंटे से अधिक तक लगा रहा जाम

14 Aug 2025

सोनभद्र में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, VIDEO

14 Aug 2025

Shahdol News: पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा शहर, लोगों ने तिरंगे को दी सलामी

14 Aug 2025

Shahjahanpur News: मदरसा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लगाई गई प्रदर्शनी, अमर बलिदानियों को किया याद

14 Aug 2025
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मदरसा के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली

14 Aug 2025

शाहजहांपुर में छात्र-छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश, प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

14 Aug 2025
विज्ञापन

Bageshwar: भाजपा का जलवा, पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार, सभी प्रमुख पदों पर BJP का कब्जा

14 Aug 2025

Shimla: बारिश के बाद लोअर बाजार सब्जी मंडी में कम पहुंची सब्जियां, दामों में उछाल

14 Aug 2025

मंडी में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो

14 Aug 2025

भीमताल से भाजपा के हरीश बिष्ट बने ब्लॉक प्रमुख

14 Aug 2025

उत्तराखंड चुनाव... मतदान कर बाहर निकले कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविंदर कौर

14 Aug 2025

उत्तराखंड चुनाव...भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने दिया वोट

14 Aug 2025

काशी के घाटों पर शुरू हुआ स्वच्छता अभियान, हटेगी बाढ़ की गंदगी, VIDEO

14 Aug 2025

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

14 Aug 2025

Mandi: स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बोर्ड के गठन की घोषणा करें सीएम सुक्खू

14 Aug 2025

Hamirpur: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- बंद क्रशर पर रेड, आशीष के परिवार को 3500 के करीब नोटिस

रुद्रपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: कल्याणी-बैगुल नदी उफान पर, निचले इलाके जलमग्न

रुद्रपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, दोनों पक्षों के समर्थकों में टकराव

Khandwa News : Omkareshwar में मंडरा रहा धराली जैसा खतरा, बस्तियों तक फैला सैलाब, दहशत में लोग

14 Aug 2025

सीएमओ ने की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बैठक

14 Aug 2025

15 अगस्त को लेकर सजा बाजार

14 Aug 2025

15 अगस्त को लेकर सजने लगा कलक्ट्रेट

14 Aug 2025

सदर ब्लॉक में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

14 Aug 2025

Meerut: जन्माष्टमी के लिए खरीदारी जोरों पर, लड्डू गोपाल के लिए झूले, पोशाक व मिठाइयां खरीद रहे श्रद्धालु

14 Aug 2025

रेनकट के कारण सड़क पर बना सुरंगनुमा गड्ढा, हादसे की आशंका

14 Aug 2025

पुलिस लाइन मंदिर में जन्माष्टमी पर साज सज्जा करते कारीगर

14 Aug 2025

रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर

14 Aug 2025

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका

14 Aug 2025

Mandi: वन विश्राम गृह चैलचौक में भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

14 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed