{"_id":"689db46e10c7ffef0408f41c","slug":"video-mandi-bjp-celebrated-partition-horrors-memorial-day-at-forest-rest-house-chail-chowk-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: वन विश्राम गृह चैलचौक में भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: वन विश्राम गृह चैलचौक में भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भाजपा जिला सुंदरनगर ने वीरवार को वन विश्राम गृह चैलचौक में मनाया। इस बैठक में बतौर मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने शिरकत की। बैठक में जिला सुन्दरनगर भाजपा अध्यक्ष व पूर्व विधायक करसोग हीरा लाल, नाचन के विधायक व प्रदेश भाजपा सचिव विनोद कुमार, मंडी जिला भाजपा महामंत्री सोहन लाल ठाकुर और जिला परिषद उपाध्यक्ष व नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश चंदेल व चच्योट भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकम ठाकुर तथा महामंत्री पंकज ठाकुर ने शिरकत की। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पायल वैद्य ने कहा कि मुहमद अली जिन्ना देश को धर्म के नाम पर विभाजित करना चाहते थे। बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता के समय हुए विभाजन की पीड़ा और बलिदानों को स्मरण किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।