सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Shailendra Singh Indolia took charge as SP in Jalore, said law and order is first priority

Jalore News: जालौर में शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने संभाला SP का पदभार, कानून-व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 09:48 PM IST
Jalore News: Shailendra Singh Indolia took charge as SP in Jalore, said law and order is first priority
जालौर जिले में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। इन्दौलिया ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था के लिए पूरी ताकत के साथ पुलिस काम करेगी और पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
 
स्थानीय समस्याओं को समझकर बनेगी रणनीति
एसपी इन्दौलिया ने बताया कि वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय समस्याओं को नजदीक से समझेंगे और उसी के अनुरूप प्रभावी रणनीति बनाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी गंभीरता से निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- Sawan: अजमेर में अंतिम सोमवार पर भव्य सहस्त्रधारा आयोजन, शिवमय हुए श्रद्धालु; धर्मेंद्र राठौड़ रहे मुख्य अतिथि
 
गंभीर अपराधों की समीक्षा और कार्रवाई
शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने यह भी बताया कि जिले में पूर्व में दर्ज हत्या जैसे संगीन अपराधों की फाइलों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए वे अनुसंधान अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक कर संबंधित मामलों में प्रगति की जानकारी लेंगे और जहां आवश्यकता होगी, वहां दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह संकेत भी दिया कि लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जाएगा।
 
NDPS मामलों में सख्ती, तस्करों पर कसेगा शिकंजा
एसपी ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी जिले के लिए एक बड़ी चुनौती है और इसके विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी, जो सूचना तंत्र, निगरानी और छापेमारी के जरिए तस्करों की गतिविधियों पर लगाम कसेंगी। इन्दौलिया ने कहा कि नशे के जहर से समाज को बचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
 
अवैध बजरी खनन और परिवहन पर भी कार्रवाई का एलान
शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया ने जालौर जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के बढ़ते मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सक्रिय माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजरी माफियाओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र और छापामारी टीमों को सक्रिय किया जाएगा। साथ ही ऐसे मामलों में नियमों के उल्लंघन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Sawan: राजसमंद में अंतिम सोमवार पर पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य महिला कांवड़ यात्रा, गूंजा 'हर-हर महादेव'
 
कार्यभार ग्रहण समारोह में अधिकारी रहे मौजूद
पदभार ग्रहण के अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व एसपी और वर्तमान आईपीएस अधिकारी ज्ञानचंद यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, भीनमाल थानाधिकारी अरविंद कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नए एसपी का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सरेआम छेड़खानी, घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी की तलाश

04 Aug 2025

गुरसराय में रामदूत शिव सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा

04 Aug 2025

धूमधाम से निकली महागंगाभिषेक यात्रा

04 Aug 2025

ग्वालटोली इलाके में जलभराव, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

04 Aug 2025

भिवानी: शिक्षा का मंदिर बना बरसाती पानी का गढ़, शिवालय में लग रही कक्षाएं

04 Aug 2025
विज्ञापन

हापुड़ में मूसलाधार बारिश... पानी से लबालब हुआ गांव, घरों में घुसा दो फीट पानी

04 Aug 2025

Meerut: सीएम ने किया इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए भूमि पूजन

04 Aug 2025
विज्ञापन

लखनऊ में गोमती नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ के साथ पुलिस कर रही तलाश

04 Aug 2025

Hamirpur: अक्षय सूद बोले- आईओटी और एआई में दक्ष बनेंगे शिक्षक

Haldwani: 700 लोगों ने रेन रन में लिया हिस्सा

04 Aug 2025

मिर्जापुर में बाढ़... स्कूल भी हुआ जलमग्न, VIDEO

04 Aug 2025

Saharanpur: सीएम योगी बोले- आतंक को संरक्षण देती है सपा और कांग्रेस

04 Aug 2025

Meerut: सोफिया में बास्केटबॉल प्रतियोगिता, मेरठ की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

04 Aug 2025

लगातार बारिश के चलते विद्युत पोल में करंट उतरने की संभावना को लेकर चलाया गया चेकिंग अभियान

04 Aug 2025

चरखी दादरी: बौंदकलां में विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, विपक्ष पर किया कटाक्ष

04 Aug 2025

Jalore News: लग्जरी कार से अवैध शराब की 30 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार; कीमत करीब 36.80 लाख रुपये

04 Aug 2025

कांबड़ यात्रा : चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी

04 Aug 2025

झांसी: सावन के अंतिम सोमवार पर राष्ट्रभक्त संगठन ने निकाली कांवड यात्रा

04 Aug 2025

बालोद में सावन के अंतिम सोमवार में भोला पठार तक नदी से जल लेकर पहुंचे भक्त, हुए विभिन्न आयोजन

04 Aug 2025

बिलासपुर में गौवंशों की मौत और बदहाली को लेकर कांग्रेस ने निकाली कांवड़ यात्रा

फतेहाबाद: नवनियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक दिवाशीं सिंगला ने संभाला कार्यभार

04 Aug 2025

हिसार: चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

04 Aug 2025

वेंडी स्कूल के सामने का जलभराव, अभिभावक बच्चों को गोद में लेकर निकलते नजर आए

04 Aug 2025

Alwar News: पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री की अपील- नेता बनें तो समाज के प्रति बरगद की तरह समर्पित रहे

04 Aug 2025

Hamirpur: रस्सी से बांध दिया बिजली का खंभा, एस्टीमेट में उलझे विभागों के तार

सोनीपत: जियो फेसिंग का विरोध, चिकित्सकों व कर्मचारियों ने ओपीडी छोड़ दिया धरना

04 Aug 2025

Una: बड़ूही बाजार में ठेकेदार बली राम ने श्रद्धालुओं के लिए लगाया चने-पूड़ी का भंडारा

04 Aug 2025

हापुड़ में सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

04 Aug 2025

VIDEO: शिव बाबा धाम में आस्था का सैलाब, अव्यवस्था बनी बाधा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, कीचड़ में फिसले श्रद्धालु

04 Aug 2025

झमाझम बारिश से परमट आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर का मुख्य मार्ग जलमग्न

04 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed