Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jodhpur News
›
Rajasthan News: 8 Indigo flights cancelled in Jodhpur, passengers protest; airline assures refund to travelers
{"_id":"69328b8c731bead29100799d","slug":"passengers-are-facing-problems-at-jodhpur-airport-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3702572-2025-12-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जोधपुर में इंडिगो की 8 उड़ानें रद्द, यात्रियों ने हंगामा किया,एयरलाइन ने दिया रिफंड का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जोधपुर में इंडिगो की 8 उड़ानें रद्द, यात्रियों ने हंगामा किया,एयरलाइन ने दिया रिफंड का आश्वासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2025 07:16 PM IST
शहर के एयरपोर्ट पर इंडिगो एयर लाइंस की आठ उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और हैदराबाद से जोधपुर आने वाली इन उड़ानों में सैकड़ों यात्री सफर करने वाले थे। रद्द हुई उड़ानों में फ्लाइट संख्या 6E5142, 6E410, 6E6471, 6E5142 और 6E6032 शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो इन दिनों क्रू मेंबर की भारी कमी से जूझ रही है जिसके चलते कई रूटों पर उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। नई ड्यूटी टाइम नियमावली, कई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबियों और विंटर सीजन में बढ़े एयर ट्रैफिक को भी उड़ान रद्द होने के प्रमुख कारणों में शामिल बताया जा रहा है।
जोधपुर से मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों ने एयरलाइन काउंटर पर रिफंड और री-शेड्यूलिंग को लेकर जमकर नाराजगी जताई। कई यात्री सुबह से एयरपोर्ट पर फंसे रहे, जिससे हंगामे जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों का कहना था कि उड़ान रद्द होने की सूचना अंतिम समय पर दी गई, जिससे उनकी आगे की सभी योजनाएं बाधित हो गईं। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों और रिफंड का आश्वासन दिया गया है।
एक यात्री ने बताया कि वह बालोतरा से पिछले तीन दिन से एयरपोर्ट आ रहे हैं और यहां आने के बाद उन्हें पता चलता है कि आज भी उनकी फ्लाइट नहीं उड़ रही। इंडिगो के स्टाफ को भी पता नहीं है कि फ्लाइट की क्या स्थिति है? ये लोग रिफंड के लिए बोल रहे हैं लेकिन मैं रिफंड का क्या करूं मुझे प्रतिदिन नुकसान हो रहा है।
एक अन्य यात्री ने बताया कि ट्रेन और बस फुल हैं। फ्लाइट मिल नहीं रही, अब मैं कैसे जाऊं। मैं जैसलमेर से आया हूं और यहां आने पर जवाब मिल रहा है कि फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।