Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Jodhpur News
›
Phalodi police crackdown: 25,800 opium plants seized under the guise of mustard crop; one arrested
{"_id":"6996d874c4207ca4c408d53d","slug":"phalodi-police-crackdown-25800-opium-plants-seized-under-the-guise-of-mustard-crop-one-arrested-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3968673-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरसों की फसल की आड़ में अफीम की खेती, 25,800 पौधे बरामद; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरसों की फसल की आड़ में अफीम की खेती, 25,800 पौधे बरामद; आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 06:00 PM IST
Link Copied
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरसों की फसल के बीच की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुल 25,800 अफीम के हरे पौधे बरामद कर आरोपी मंगनाराम को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम से संभावित उत्पादन लगभग 125 किलोग्राम आंका गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक फलोदी कुंदन कंवरिया (आईपीएस) ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों और खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण (आरपीएस) और वृताधिकारी अचलसिंह के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) फलोदी एवं थाना फलोदी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
आरोपी को मौके से गिरफ्तार
कार्रवाई दिनांक 18 फरवरी 2026 को डीएसटी सदस्य गंगाराम से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने सरहद ढढू क्षेत्र में उमाणी नगर निवासी मंगनाराम पुत्र बलवंताराम बिश्नोई के खेत पर दबिश दी। मौके पर सरसों की खड़ी फसल के बीच दोनों ओर बड़े पैमाने पर अवैध अफीम के पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कम समय में अधिक मुनाफा कमाने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के उद्देश्य से अवैध अफीम की खेती की थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध खेती के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों से दूर रहें, क्योंकि इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। साथ ही मादक पदार्थों का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन या संग्रह कानूनन अपराध है। ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।