{"_id":"6996acf4c6156882b409c3c1","slug":"video-sirmour-new-initiative-of-bhambhi-bhanot-school-morning-activity-increases-childrens-enthusiasm-for-school-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: भांभी भनोत स्कूल की नई पहल, मॉर्निंग एक्टिविटी से बढ़ी बच्चों में स्कूल के प्रति दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: भांभी भनोत स्कूल की नई पहल, मॉर्निंग एक्टिविटी से बढ़ी बच्चों में स्कूल के प्रति दीवानगी
राजकीय माध्यमिक पाठशाला भांभी भनोत में पिछले 6-7 महीनों से शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। विद्यालय में हर रोज सुबह 8:40 से 9:00 बजे तक विशेष एक्टिविटी करवाई जाती है, जिसने बच्चों के बीच स्कूल आने के प्रति भारी उत्साह भर दिया है। शुरुआत में यह गतिविधि बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू की गई थी, लेकिन अब यह उनका शौक बन चुका है। आलम यह है कि कई छात्र सुबह 8:40 की जगह 8:00 बजे ही विद्यालय पहुँच जाते हैं। इन क्रियाओं से न केवल बच्चों का शारीरिक विकास हो रहा है, बल्कि वे खुश होकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।