सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Bishnoi society enraged over Khejri cutting Bishnoi Tiger Force protests against solar companies

Jodhpur News: खेजड़ी कटान पर भड़का बिश्नोई समाज, जोधपुर में सोलर कंपनियों के खिलाफ बिश्नोई टाइगर फोर्स का धरना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 03:09 PM IST
Jodhpur News: Bishnoi society enraged over Khejri cutting Bishnoi Tiger Force protests against solar companies
रेगिस्तान की जीवनरेखा मानी जाने वाली खेजड़ी पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर बिश्नोई समाज अब खुलकर विरोध की राह पर उतर आया है। जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने की आड़ में हो रही पेड़ों की कटाई के खिलाफ मंगलवार को बिश्नोई टाइगर फोर्स ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने जमकर विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 
कंपनियों पर संरक्षण का आरोप
बिश्नोई टाइगर फोर्स पदाधिकारियों का कहना है कि सोलर कंपनियां स्थानीय नेताओं के संरक्षण में खेजड़ी पेड़ों का बड़े पैमाने पर विनाश कर रही हैं। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि कंपनियां नियमों की अनदेखी कर रही हैं। नियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि जितने पेड़ काटे जाएं, उतने ही नए पेड़ लगाने होंगे, मगर इसकी पालना बिल्कुल नहीं की जा रही है।
 
समाज की आस्था पर चोट
धरने में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि खेजड़ी उनके जीवन और संस्कृति का अहम हिस्सा है। बिश्नोई समाज के लिए यह वृक्ष पूजनीय है। उनके पूर्वजों ने खेजड़ी की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं, लेकिन आज कंपनियां व्यावसायिक हितों के लिए इसका विनाश कर रही हैं। भवाद, विनायकपुर और खारी गांव के लोगों ने भी इस कटाई का विरोध करते हुए प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- Sikar News: परीक्षा देने गई छात्रा से हैवानियत, कॉलेज में मौजूद दो कर्मचारियों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
 
मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
फोर्स पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात की गई थी। मुख्यमंत्री ने तब भरोसा दिलाया था कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में समाज ने फिर मांग उठाई है कि इस कटाई को तुरंत रोका जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 
रेगिस्तान का कल्पवृक्ष है खेजड़ी
खेजड़ी को रेगिस्तान का कल्पवृक्ष कहा जाता है। यह पेड़ न सिर्फ मिट्टी की नमी बनाए रखता है, बल्कि मवेशियों के लिए चारा और सांगरी जैसे पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराता है। यही कारण है कि बिश्नोई समाज सदियों से इसके संरक्षण को जीवन का हिस्सा मानता आया है।
 
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: भड़ला मारपीट मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पांच आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुहरसहाए के बाढ़ प्रभावित गांव गजनी वाला की नाव पर कांग्रेसी लगाएंगे इंजन

फिरोजपुर में सीजेएम ने करवाई टेंडी वाला की टूटी सड़क की मरम्मत

Greater Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में दो मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाश के खिलाफ दर्ज है 17 मामले

09 Sep 2025

MP News: बप्पा के जुलूस में डीजे बैन, पहली बार परतला के महाराजा को दी 'मौन' विदाई; भक्तों में दिखी नाराजगी

09 Sep 2025

Ujjain News: सूर्य, चंद्र और बेल पत्र से सजे बाबा महाकाल, फिर रमाई गई भस्म, हजारोंं भक्तों ने किए दर्शन

09 Sep 2025
विज्ञापन

Udaipur News: नहीं रुक रही लापरवाही, नदी के बहाव में जीप समेत फंसे युवक, सिविल डिफेंस ने सुरक्षित बाहर निकाला

09 Sep 2025

बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

09 Sep 2025
विज्ञापन

रामनगर के उद्यमियों ने शासन की कमेटी को सुनाई खरी-खरी, VIDEO

09 Sep 2025

VIDEO: राजस्थान से छोड़ा गया पानी...फतेहपुरसीकरी में फसलें हुईं खराब, डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण

09 Sep 2025

VIDEO: गांवों में घुसा यमुना का पानी, फसलें हुई जलमग्न; विधायक ने जाना हाल

09 Sep 2025

VIDEO: दंपती के झगड़े से एकल परिवारों पर संकट, बच्चे हो रहे तनाव और अवसाद के शिकार

09 Sep 2025

VIDEO: हाईवे से 24 घंटे बाद हटा ट्रेलर, दिन भर जाम में फंसे रहे वाहन

09 Sep 2025

VIDEO: हादसे का वीडियो...ट्रक ने राैंद दी कार, 24 घंटे तक हाईवे पर लगा थाम

09 Sep 2025

VIDEO: यमुना में बाढ़...गांव में घुसा पानी, लोगों ने छोड़ा घर

09 Sep 2025

Sikar News: पशु मेले में पहुंचा ‘सिंघम भैंसा’, करोड़ों में आंकी गई कीमत; बना शोहरत का सितारा

08 Sep 2025

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए पिलखना के लोगों ने भेजी 18 टन खाद्य सामाग्री

08 Sep 2025

एक दशक से अटका बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर पूरा होने की दिशा में

08 Sep 2025

अभिनेत्री रकुल प्रीत ने बाबा विश्वनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन, VIDEO

08 Sep 2025

गुरुग्राम में अर्धनग्न हालत में मृत मिली विदेशी महिला की हुई पहचान

08 Sep 2025

चांदहट, गुरवाड़ी, घोड़ी और प्रहलादपुर गांवों में यमुना के जलस्तर बढ़ने से धान-गन्ना की फसल बर्बाद

08 Sep 2025

राजधानी में मच्छर जनित बीमारियों के मामलों में आई कुछ कमी

08 Sep 2025

Morena News: कोर्ट में हथियार के साथ पहुंची महिला, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने पकड़ा तो दिया चौंकाने वाला बयान

08 Sep 2025

अब गरीब के बच्चे का डॉक्टर व इंजीनियर बनने का सपना भी होगा सच

08 Sep 2025

बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, जलभराव से बढ़ीं दुश्वारियां

08 Sep 2025

खाद के लिए पूर्व विधायक के साथ धरने पर बैठे किसान, VIDEO

08 Sep 2025

क्रेन खराब होने से सरैया मार्ग पर लगा डेढ़ घंटे जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

08 Sep 2025

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ से घिरे परिवारों का इलाज कर दवाएं दीं

08 Sep 2025

28 मोहल्लों में भरा बाढ़ का पानी, छतों पर गुजर बसर

08 Sep 2025

पालिका ने कराई कई मोहल्लों में सफाई, फॉगिंग कराई गई

08 Sep 2025

कथा व्यास संपूर्णानंद महाराज बोले- पाप करने से डरें, जीवों पर दया करें

08 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed