सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Gajendra Singh Shekhawat said that India is becoming the capital of medical tourism

Rajasthan: 'भारत बन रहा मेडिकल टूरिज्म की राजधानी, दुनिया भर से लोग लेने आ रहे इलाज'; केंद्रीय मंत्री शेखावत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 04:04 PM IST
Gajendra Singh Shekhawat said that India is becoming the capital of medical tourism
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते वर्षों में हेल्थकेयर सेक्टर में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी का परिणाम है कि भारत मेडिकल टूरिज्म की ग्लोबल कैपिटल बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भर के लोग इलाज के लिए भारत का रुख कर रहे हैं।

शुक्रवार को शेखावत जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी. एस. जोधा और एमडीएम अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी नरेश सुराणा और दिलीप सुराणा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लालचंद सुराणा सरदार देवी सुराणा स्मृति नेत्र वार्ड का लोकार्पण किया, जिसे समाजसेवी डॉ. अक्षय सुराणा द्वारा नवीनीकृत किया गया है। इस वार्ड का निर्माण महावीर इंटरनेशनल सनसिटी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से कराया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने की, जबकि विधायक अतुल भंसाली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष दिलीप सुराणा, उपाध्यक्ष सुरेश गांधी, सचिन सुरेश छाजेड़, पारस कवाड़ और कोषाध्यक्ष सुधा गर्ग सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस नेत्र वार्ड को आर्किटेक्ट रवि नूपुर जैन द्वारा डिज़ाइन किया गया है और इसे नेत्र रोगियों के लिए एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में विकसित किया गया है।

पढ़ें: आसाराम को 30 जून तक मिली अंतरिम जमानत, हाईकोर्ट ने अर्जी को किया स्वीकार; जानें    

हेल्थ सेक्टर में मोदी सरकार के प्रयास प्रेरणादायक: शेखावत
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री शेखावत ने कहा कि जोधपुर जैसे शहर में समाजसेवियों द्वारा की जा रही पहल सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सुराणा परिवार ने जिस तरह यह कार्य किया है, वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। जोधपुर की परोपकार की भावना को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट, योग के दैनिक जीवन में समावेश, खेलो इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से हेल्थकेयर को जन-जन तक पहुंचाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में वेलनेस सेंटरों की स्थापना से लेकर देशभर में नए एम्स अस्पतालों के निर्माण तक कई बड़े कदम उठाए गए हैं। शेखावत ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में मेडिकल एजुकेशन और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने और प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी से जो संसाधन मुक्त हुए हैं, उससे भारत को मेडिकल टूरिज्म की राजधानी बनने की दिशा में मजबूती मिली है।”

समाजसेवा से होगा देश का विकास
मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में समाजसेवियों और भामाशाहों की भागीदारी से सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है। सुराणा परिवार जैसी पहल से अन्य लोग भी आगे आएंगे और यह सिलसिला देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती देगा। कार्यक्रम में समाजसेवी निर्मल गहलोत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गाजियाबाद में स्कूल प्रबंधन ने की मनमानी, नहीं माना ADM सिटी का आदेश, शिकायत करने डीएम आवास पर पहुंचे अभिभावक

07 Apr 2025

VIDEO : फिरोजपुर पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, आरोपी के पांव में लगी गोली

07 Apr 2025

VIDEO : मोगा में फुटपाथ से टकराकर खेतों में गिरी कार, तीन की माैत

07 Apr 2025

Umaria News: मां बिरासिनी देवी मंदिर में महाआरती और ऐतिहासिक जवारा जुलूस की भव्य तैयारी, उमड़ा जनसैलाब

07 Apr 2025

VIDEO : बागपत में बड़ी कार्रवाई, भूसे के ढेर से बरामद कराए 5 करोड़ रुपए

07 Apr 2025
विज्ञापन

Khandwa News: नगर में श्री राम जन्मोत्सव की धूम, निकली शोभायात्रा और झांकियां, देर रात तक झूमें श्रद्धालु

07 Apr 2025

VIDEO : अमेठी: निजी फैक्ट्री में हादसा, करंट से झुलसे श्रमिक की मौत

07 Apr 2025
विज्ञापन

Gwalior News: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य 15 पर केस दर्ज, मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर कार्रवाई

07 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के राजघाट पर रामनवमी की झांकी देख लोगों ने किया जय श्री राम का उद्घोष

07 Apr 2025

VIDEO : मिर्जापुर में पुलिस पर महिला दर्शनार्थी की पिटाई का आरोप, मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आया था परिवार

07 Apr 2025

Sambhal News: संभल में बनी पुलिस चौकी को लेकर डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कही ये बड़ी बात

06 Apr 2025

VIDEO : खेत में प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान, पास बैठकर रोती मिली प्रेमिका

06 Apr 2025

VIDEO : कानपुर में संघ भवन में हुआ गृह प्रवेश, 100 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया

06 Apr 2025

VIDEO : शोभायात्रा पर पत्थर फेंके जाने की अफवाह से मचा हड़कंप, डीसीपी पूर्वी बोले- कहीं पर कोई पथराव नहीं हुआ

06 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, गोलीकांड के आरोपी बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली, होली मनाने के लिए दिया लूट की घटना को अंजाम

06 Apr 2025

VIDEO : 22 लाख दीयों से जगमग हो उठी भगवान राम की तपोस्थली

06 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ में चैत्र नवरात्रि की दुर्गा नवमी पर घर-घर हुई माता रानी की पूजा

06 Apr 2025

VIDEO : रायगढ़ में रामनवमी पर नटवर स्कूल से निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा

06 Apr 2025

VIDEO : ग्रेनो के सेक्टर गामा-दो में अमर उजाला संवाद का आयोजन, लोगों ने साझा की समस्याएं

06 Apr 2025

VIDEO : हवन की आग से 12 बीघा गेहूं जला, छिबरामऊ से पहुंची दमकल टीम ने बुझाई आग

06 Apr 2025

VIDEO : ग्रेनो के सेक्टर ईटा-2 में गंगाजल सप्लाई लाइन हुई लीकेज, हजारों लीटर पानी बर्बाद

06 Apr 2025

VIDEO : गाजियाबाद में स्कॉर्पियों चालक ने चार कारों में मारी टक्कर, हुआ हंगामा, लगा जाम

06 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के राजेंंद्र प्रसाद घाट पर राममय रात कार्यक्रम का आयोजन, पूजा पंड्या ने दी प्रस्तुती

06 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ के गभाना में रामनवमी पर निकाली गई दुर्गा जी की शोभायात्रा

06 Apr 2025

VIDEO : Lucknow: भुइयन माता मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा, व्यापारी मंडल के लोग हुए शामिल

06 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया

06 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के नमो घाट पर काशी वंदन कार्यक्रम, युवतियों ने दी नृत्य की प्रस्तुती, दिखा उत्साह

06 Apr 2025

VIDEO : सोनभद्र में रामनवमी के जुलूस में आग का करतब पड़ा भारी, युवक के कपड़े में लगी आग, मची अफरा-तफरी, टला हादसा

06 Apr 2025

VIDEO : मिर्जापुर में रामनवमी पर निकले रामभक्त, लहराई राम ध्वजा, ढ़ोल की थाप पर जमकर लगाए ठुमके

06 Apr 2025

VIDEO : गाजीपुर रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, भगवामय हुई लहुरीकाशी, भक्तों ने किया जय श्री राम का उद्घोष

06 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed