सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   24 hours after the murder of a young man, the protest continued, angering the Mali community.

Kota News: लेनदेन विवाद में युवक की हत्या, इस बात को लेकर माली समाज का धरना; NH 52 में यातायात रहा प्रभावित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 28 Jan 2026 08:45 PM IST
24 hours after the murder of a young man, the protest continued, angering the Mali community.

राजस्थान के बूंदी जिले में रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी शव के पोस्टमार्टम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कोटा स्थित एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर माली समाज के लोग दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों से समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया, जिससे धरनारत समाज के लोग नाराज हो गए।

माली समाज के लोगों ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही हिंडोली थाने के सीआई सहदेव सिंह को निलंबित करने, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई। धरने पर बड़ी संख्या में माली समाज के लोग, मृतक के पिता और अन्य परिजन मौजूद रहे। इससे पहले पुलिस ने रातभर प्रदर्शनकारियों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

पिता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक युवक मुकेश सैनी के पिता चेलाराम ने बताया कि आरोपी उनके बेटे के दोस्त थे और उनके बीच पहले भी विवाद हो चुका था। उन्होंने कहा कि करीब पांच महीने पहले उन्होंने अपने बेटे को आरोपियों से दूरी बनाने की सलाह दी थी। चेलाराम ने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले भी आरोपियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि बदमाशों ने उनके बेटे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Jaisalmer: जैसलमेर में हुआ रेयर कैराकल का सफल रेस्क्यू, रात में चला चुनौतीपूर्ण अभियान

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मांगली खुर्द गांव निवासी मुकेश सैनी ने आरोपियों से ब्याज पर रुपये लिए थे। पैसे लौटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद आरोपियों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित माली समाज के लोगों ने सत्तूर गांव के पास कोटा-बूंदी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 को जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर हाईवे खुलवाया और शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फगवाड़ा के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में संध्या संकीर्तन

28 Jan 2026

VIDEO: बैरागी कैंप क्षेत्र में टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग

28 Jan 2026

VIDEO: बर्फबारी के बाद चांदी का चमका वाण गांव, चारों तरफ दिखा सुंदर नजारा

28 Jan 2026

VIDEO: यूजीसी के फैसलों के खिलाफ सड़कों पर उतरी सवर्ण आर्मी, दी आंदोलन की चेतावनी

28 Jan 2026

फगवाड़ा की सर्व नौजवान सभा ने एडवोकेट रजनी बाला को सौंपी कानूनी सलाहकार की जिम्मेवारी

28 Jan 2026
विज्ञापन

लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सर्च अभियान

28 Jan 2026

जालंधर में बूटा मंडी में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

28 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: यूजीसी व संतों के अपमान के विरोध में शिव सेना का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

28 Jan 2026

VIDEO: यूजीसी पर बवाल...अधिवक्ताओं ने आगरा में किया प्रदर्शन

28 Jan 2026

गांव डूडीके में आयोजित 71वें कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचे सीएम मान

28 Jan 2026

Bhagalpur Civil Court Bomb Threat: ई-मेल मिलते ही हाई अलर्ट, भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

28 Jan 2026

Rampur Bushahr: रोजगार, दरारों, फसलों का मुआवजे को लेकर किसान सभा ने खोला मोर्चा

28 Jan 2026

Mandi: भूतनाथ मंदिर बना श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र, रोजाना हो रहे भोले बाबा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन

28 Jan 2026

Muzaffarpur Civil Court Bomb Threat: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, ई-मेल ने मचाया हड़कंप

28 Jan 2026

कानपुर: कर्मचारी नगर में फैली गंदगी, स्थानीय लोगाें में आक्रोश, कूड़ा उठाने की मांग

28 Jan 2026

कानपुर: खुले नाले दे रहे हादसों को दावत,पीएसी मोड़ पर हादसों का खतरा

28 Jan 2026

कानपुर: हल्की बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, जलभराव बना मुसीबत,समाधान की मांग

28 Jan 2026

विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली ने गंवाई जान, गांव में पसरा मातम

28 Jan 2026

Video: विकसित भारत 2047 को लेकर आयोजित कार्यक्रम, डा इंद्रेश बोले- अल्पसंख्यक हिंदुस्तान पर भारी नहीं है...मालिक था और रहेगा

28 Jan 2026

Haridwar: डीएम से मिले व्यापार मंडल के सदस्य, गंगा किनारे धारा को प्रदूषित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग

28 Jan 2026

शव को सड़क में रखकर ग्रामीणों का चक्का जाम: - आरोपियों की गिरफ्तारी,फांसी की सजा की मांग मौके पर पहुंचे अधिकारी

28 Jan 2026

नारनौल: बच्चों की सेहत से कोई समझौता नहीं: पुनीत बुलान

भिवानी के लोहारू–बरालू का ऐतिहासिक ऊंट मेला आज भी जीवंत, लेकिन घटती संख्या चिंता का विषय

28 Jan 2026

एसटीएफ और पानीपत पुलिस ने किया खुलासा, विदेश में बैठे बदमाश शीलू ने पैसे का लालच देकर कराई थी फायरिंग

28 Jan 2026

Meerut: प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल आयोजित

28 Jan 2026

Meerut: पत्नी की चाकू मारकर हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी

28 Jan 2026

Meerut: अमर उजाला दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत केएल महिला कॉलेज की एनसीसी छात्राओं ने किया थाना ब्रह्मपुरी का भ्रमण

28 Jan 2026

VIDEO: पिंक रोजगार मेला में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, निजी क्षेत्र की 12 कंपनियों ने किया प्रतिभाग

28 Jan 2026

रुड़की में चाय की दुकान में फटा सिलिंडर, आग लगने से दो लोग झुलसे

28 Jan 2026

Video: सड़क सुरक्षा माह-2026, परिवाहन आयुक्त ने दीप जलाकर शुभारंभ किया

28 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed