सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Lok Sabha Speaker inaugurated Prime Minister Divyasha Kendra

Kota News: प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का ओम बिरला ने किया उद्घाटन, बोले- ये गरिमा के साथ जीवन जीने का माध्यम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 07:42 PM IST
Kota News: Lok Sabha Speaker inaugurated Prime Minister Divyasha Kendra
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कोटा के एमबीएस अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन किया। ये केंद्र दिव्यांगजनों के आत्मबल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ेगा। यह दिव्यांगों के लिए केवल उपकरण वितरण का केंद्र नहीं, बल्कि उनके लिए आत्मसम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का माध्यम बनेगा। बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग तक विकास और अधिकार की पहुंच सुनिश्चित करने की सोच का सशक्त उदाहरण है।

समारोह को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि आज देशभर में दिव्यांगजन आत्मबल के साथ अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने स्वयं देखा है कि कैसे दिव्यांगजन मोटरसाइकिल से कुल्फी, कपड़े आदि बेचते हुए आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन ने समाज की सोच को भी बदला है। यह केंद्र प्रधानमंत्री मोदी की उस संवेदनशील सोच का सजीव उदाहरण है, जिसमें हर नागरिक, विशेषकर हमारे दिव्यांगजन और वरिष्ठजन, गरिमा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- PCC अध्यक्ष डोटासरा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा यह पद; विधानसभा अध्यक्ष बने वजह, जानें क्या बोले

बिरला ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित व्यक्ति को मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक व्हील चेयर योजना के तहत ऑटोमेटेड मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्णय को लेकर कहा कि इससे दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में दिव्यांगजनों को दंत प्रत्यारोपण, दृष्टि सुधारक चश्मे, कृत्रिम अंग, कमर व गर्दन के पट्टे, सहायक छड़ियां और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। विशेष रूप से डिजाइन की गई ऐसी छड़ी भी दी जाएगी जो अंधेरे में सामने व्यक्ति की मौजूदगी का संकेत देती है। यह सभी उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुलभ और सक्रिय बनाएंगे।

कोटा में बनेगा दिव्यांगजन पार्क
इस दौरान बिरला ने घोषणा की कि कोटा में 15 करोड़ की लागत से एक आधुनिक दिव्यांगजन पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसमें योग केंद्र, व्यायाम स्थल, पुस्तकालय और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं होंगी, जहां दिव्यांगजन स्वतंत्र रूप से समय व्यतीत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल शारीरिक सुविधा देगा, बल्कि आत्मबल और आत्मविश्वास को भी मजबूती देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरमाैर: रेलवे में होने वाली भर्तियों के लिए क्षेत्र के युवाओं को किया जाएगा जागरूक

19 May 2025

राकेश टिकैत पर टिप्पणी का विरोध, बागपत के खेकड़ा में किसानों की समस्याओं व बयानबाजी को लेकर भाकियू ने दिया धरना

19 May 2025

पानीपत के लोगों को सीएम ने दी ऋषिकूलम वेलनेस सेंटर की सौगात

19 May 2025

फतेहाबाद: यातायात व्यवस्था को लेकर सड़क किनारे लगाई जा रही पीली पट्टी

19 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा रैली, मंत्री अजय टम्टा ने कहा- सेना ने पूरे विश्व में बढ़ाया है देश का गौरव

19 May 2025
विज्ञापन

अल्मोड़ा: स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में आयोजित की प्रतियोगिताएं, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

19 May 2025

हिसार में बोले सांसद जयप्रकाश, भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर कर रही राजनीति

19 May 2025
विज्ञापन

मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र से निकाली गई तिरंगा यात्रा, शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई यात्रा

19 May 2025

बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

19 May 2025

तुर्किये से आए सेबों का लखनऊ में हिंदू महासभा ने किया विरोध

19 May 2025

लखनऊ के आजद मोहल्ला में हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित

19 May 2025

Hisar: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राखीगढ़ी में विश्रामगृह, कैफेटेरिया और हॉस्टल भवनों का किया उद्घाटन

19 May 2025

सोनीपत में PNB ब्रांच में ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, पुलिस कर रही जांच

19 May 2025

मुजफ्फरनगर में चोटी काटने व तिलक हटाने का मामला, शिक्षिका के पक्ष में उतरे ग्रामीण, आंदोलन की दी चेतावनी

19 May 2025

राकेश टिकैत पर टिप्पणी से आक्रोश, मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली में किया धरना-प्रदर्शन

19 May 2025

कुलदीप राठाैर बोले- हवाला के जरिये सेब कारोबार में तुर्किये से आतंकी निवेश की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता

19 May 2025

कछला घाट पर अस्थि विसर्जन करने आए छह लोग गंगा में बहे... गोताखोरों ने चार को बचाया

19 May 2025

बागपत में सड़क हादसों का कहर: तेहरवीं से लौटते वक्त इक्को पलटी, मां-बेटे की मौत, दो जगहों पर कुल 12 लोग घायल

19 May 2025

मोहाली फेज आठ की पुलिस हाउसिंग सोसाइटी में पानी के लिए मचा हाहाकार

19 May 2025

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने जासूसों पर पुलिस एक्शन की दी जानकारी

नंगल आईटीआई में 21 मई को मेगा रोजगार मेले का आयोजन

नंगल में खड़ी कार के टायर चुरा ले गए चोर

Youtuber Jyoti Arrested: यूट्यूबर ज्योति को लेकर X यूजर ने NIA को किया था अलर्ट, जानिए मामला

19 May 2025

अलीगढ़ में रोडवेज बस परिचालकों का मारपीट की घटना के बाद हंगामा, हड़ताल पर गए, जानें क्या बोले

19 May 2025

बागपत में हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी, शौकत मार्केट, कोर्ट रोड समेत कई स्थानों पर फैली गंदगी

19 May 2025

'संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए': सीनियर कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' और ‘संघर्ष विराम' को ‘स्पष्ट' करें केंद्र सरकार

19 May 2025

हरियाणा में कॉलेजों में दाखिले के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल

गाजियाबाद: राजेन्द्र नगर में भव्य गौ भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा

19 May 2025

Kota News: युवक की हत्या के बाद तनाव फैला, प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर हिस्ट्रीशीटर का मकान ध्वस्त किया

19 May 2025

जालंधर में फैक्टरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड माैके पर; कोई हताहत नहीं

19 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed