नागौर शहर में लगातार बढ़ रही मोटर साइकिल चोरी को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया। नागौर पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से 22 मोटर साइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
आपको बता दें कि नागौर के कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में बढ़ती हुई मोटर साइकिल चोरी की घटना पर लगाम लगाने को लेकर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिरी सूचना पर ताऊसर गांव के गुर्जर खेड़ा निवासी सुनील मेघवाल और कुलदीप पंवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों के कब्जे से 19 मोटर साइकिलें बिना नंबरी बरामद की। वहीं, मुंडवा थाना पुलिस ने बीते दिनों सुरेश पुत्र साबूराम फिडौद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल जब्त की। वहीं, तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। जब पुलिस ने सुरेश से पूछताछ की तो उसने अपने जीजा ताउसर के गुर्जर खेड़ा निवासी सुनील मेघवाल और उसके चचेरे भाई कुलदीप पंवार के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
चोरी करने का तरीका
आरोपी रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल और कोचिंग सेंटर पर जाकर पहले पुरानी मोटर साइकिल जिनका पुराना लॉक उनको चिन्हित कर फिर मास्टर चाबी का उपयोग कर मुंह बांधकर मोटर साइकिल को लेकर फरार हो जाते थे। चोरी की मोटर साइकिलों की नंबर प्लेट हटाकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते। दोनों ही आरोपी थोड़े दिन बीतने पर अलग-अलग मोटर साइकिलों पर नजर आ रहे थे। लेकिन दोनों ही आरोपी कुछ खास काम नहीं कर रहे थे और न ही उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक थी। जब बार-बार मोटरसाइकिल बदलने का क्रम को देखकर लोगों को शक हुआ तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
ऐसे खुला जीजा-साला का संबंध
मुंडवा थाना क्षेत्र के फिरोज निवासी राकेश को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो राकेश ने पूरी सच्चाई पुलिस के सामने खोल कर रख दी। राकेश ने ही बताया है कि उसके जीजा सुनील मेघवाल जो की ताऊसर के गुर्जर खेड़ावास में रहते हैं और उन्हीं का चचेरा भाई कुलदीप पवार भी शामिल है। इसके अलावा अन्य लोग भी साथ हैं। कुलदीप पवार के चाचा ताराचंद पुत्र बद्रीराम मेघवाल ने दुर्गाराम की हत्या कर दी थी। उसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने ताराचंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बेल पर छुटते ही आरोपी ताराचंद फरार हो गया। वहीं, सुनील के ऊपर दो मारपीट के मुकदमे दर्ज हो रखे हैं।
लगातार नागौर शहर में बढ़ती चोरियों के ऊपर लगाम लगाने के लिए एक वृत्त स्तरीय विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने ताऊसर के गुर्जर खेड़ा निवासी सुनील मेघवाल और कुलदीप पवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 मोटर साइकिल को जब्त कर लिया। दोनों ही आरोपियों के घर इतने कच्चे हैं न ही ज्यादा पैसे वाले हैं। यह मोटरसाइकिलों की चोरियां कर लेते। मगर घर में छुपाने की जगह ही नहीं है। इसलिए आरोपी चोरी की मोटर साइकिलों की चोरी कर झाड़ियों में छुपाकर रख देते थे। आरोपी इनको बेचने की फिराक में थे। लेकिन इनको अच्छा ग्राहक नहीं मिला। इसलिए यह बाइक इनके पास मिल गई।
रामप्रताप विश्नोई, डीवाईएसपी, नागौर