Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi: 100 complaints resolved in Operation Cyber Shield, 2 accused arrested and amount of 16 lakh returned
{"_id":"67a34392a30771e5380aec81","slug":"100-complaints-resolved-by-refunding-rs-1650-lakh-2-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2595634-2025-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi: ऑपरेशन साइबर शील्ड में 100 शिकायतों का निस्तारण, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16.50 लाख की रकम वापस करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: ऑपरेशन साइबर शील्ड में 100 शिकायतों का निस्तारण, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16.50 लाख की रकम वापस करवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 05:43 PM IST
Link Copied
सिरोही पुलिस ने साइबर अपराध की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए 100 शिकायतों का समाधान किया और लगभग 16.50 लाख रुपये की रकम पीड़ितों को वापस करवाई। इस अभियान में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
जिले में ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी के निर्देशन में साइबर क्राइम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें साइबर क्राइम से जुड़े दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनकी गिरफ्तारी से संबंधित 100 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया।
साइबर सेल सिरोही और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त खोए हुए मोबाइलों की शिकायतों को निपटाया। इस दौरान 140 महंगे मोबाइलों, जिनकी कीमत 35 लाख से अधिक थी, को जब्त किया गया और बाद में सही मालिकों को वापस लौटा दिया गया। इस वर्ष 2024 में लगभग 350 मोबाइलों को पीड़ितों को लौटाया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in/ पर रिपोर्ट दर्ज करें। इसके अलावा खोए हुए मोबाइल की रिपोर्ट सीईआईआर पोर्टल पर भी दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि खोए हुए मोबाइल के मामले में संबंधित थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाना आवश्यक है। उन्होंने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से खोए हुए मोबाइल नंबर के लिए नई सिम प्राप्त करने और ओटीपी सुविधा को सक्रिय करने के लिए 24 घंटे इंतजार करने की सलाह दी। सिरोही पुलिस साइबर क्राइम के मामलों में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है और विभिन्न जानकारियां देकर लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।