सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sirohi News: BJP workers protest fiercely over PM Modi's abusive words case, anger flared against Rahul Gandhi

Sirohi: पीएम मोदी को अपशब्द मामले को लेकर BJP कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ भड़का रोष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 10:57 PM IST
Sirohi News: BJP workers protest fiercely over PM Modi's abusive words case, anger flared against Rahul Gandhi
कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिरोही में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया और राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
 
‘देश की माताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं’
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री मोदी की माता का नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है। भारत में महिलाओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है और इस तरह की अभद्र भाषा महिलाओं के सम्मान पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में हुए इस बयान ने न सिर्फ राजनीतिक शालीनता को तार-तार किया है बल्कि भारतीय संस्कृति पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
 
‘कांग्रेस नेता भूल चुके हैं भाषा की मर्यादा’
सांसद लुंबाराम चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बौखलाहट में भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी मां का अपमान यह देश कभी सहन नहीं करेगा और 140 करोड़ देशवासियों का आक्रोश कांग्रेस के इस आचरण के खिलाफ खड़ा है। चौधरी ने इसे कांग्रेस की असली पहचान बताया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘धर्मांतरण करने वाले SC/ST से आरक्षण छीनना चाहिए’, बोले किरोड़ी मीणा; SI भर्ती परीक्षा पर क्या कहा?
 
कांग्रेस के खिलाफ की गई नारेबाजी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि जिला संगठन की ओर से सिरोही शहर के सरजावाव दरवाजा के बाहर राहुल गांधी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’, ‘तेजस्वी यादव हाय-हाय’ जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी हिरासत में, पीड़िता उदयपुर में भर्ती
 
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, उपाध्यक्ष नारायण देवासी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में चिराग रावल, अमराराम प्रजापत, लोकेश खंडेलवाल, गोपाल माली, दीपेन्द्रसिंह, बाबूलाल संगरवंशी, दक्षा देवड़ा, सविता कंवर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और कांग्रेस के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Haldwani: खटीमा गोलीकांड के शहीदों को किया याद

01 Sep 2025

Bageshwar: दो से पांच सितंबर तक चलेगा कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

01 Sep 2025

MP Politics: एमपी में राहुल गांधी के बयान पर बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जानें कैसे बिगड़ा माहौल?

01 Sep 2025

हिसार: खाद के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लगे किसान, गंदे पानी में बैठकर किया इंतजार

01 Sep 2025

कोर्ट से लौट रही महिला पर हमला, पति पर गोली चलाने का आरोप

01 Sep 2025
विज्ञापन

Champawat: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, जीजीआईसी सभागार में हुआ कार्यक्रम

01 Sep 2025

इस बार भाजपा सरकार का सफाया तय, वोट चोरी और देश लूटने वाली पार्टी को हराएगा पीडीए

01 Sep 2025
विज्ञापन

Jhansi: झमाझम बारिश, दिन में छा गया अंधेरा, 24 घंटे में 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश

01 Sep 2025

रोक के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को झूलेलाल घाट पहुंचे श्रद्धालु

01 Sep 2025

लखनऊ में कहानी संग्रह 'सुनहरी धूप' पुस्तक का हुआ विमोचन

01 Sep 2025

लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के दूसरे दिन पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

01 Sep 2025

अचानक गड्ढे में धंसने लगे खड़ा ऑटो, चालकों ने धक्का देकर किसी तरह निकाला बाहर

01 Sep 2025

बागेश्वर में जिला पंचायत के 12 सदस्यों ने ली शपथ, सात अनुपस्थित रहे

01 Sep 2025

Barwani News: हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 6 पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

01 Sep 2025

Jhansi: कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, टॉफी देते नजर आए कांग्रेसी

01 Sep 2025

ब्रह्मकमल के रूप में बदरीनाथ व अन्य गांवों में पहुंची मा नंदा, महिलाओं ने गाए मांगल गीत

01 Sep 2025

कैथल: फिरोज़पुर गांव में सीवरेज की समस्या से ग्रामीण बेहाल, बदबूदार पानी से फैल रही बीमारियां

01 Sep 2025

VIDEO: 170 किमी की सनातन एकता यात्रा पर निकलेंगे धीरेंद्र शास्त्री, जानें कौन-कौन हैं उनके साथ

01 Sep 2025

अमर उजाला प्रिंटिंग प्रेस का भ्रमण कर छात्रों ने जानी अखबार और प्रिटिंग की बारीकियां

01 Sep 2025

भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय की बिल्डिंग से कूदकर 85 वर्षीय मरीज ने किया सुसाइड

01 Sep 2025

लखनऊ में खतरनाक केमिकल मिलाकर अनार का जूस पिला रहा दुकानदार; विरोध पर ग्राहक को दी धमकी

01 Sep 2025

अलीगढ़ के सारसौल स्थित निजी अस्पताल में प्रसव को आई महिला, बच्चे को दिया जन्म, महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

01 Sep 2025

खटीमा में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का किया शुभारंभ

जींद: मनरेगा मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

01 Sep 2025

ब्लॉक क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में देर रात गुलदार सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

01 Sep 2025

नैनी में युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर चक्काजाम करते परिजन

01 Sep 2025

लुधियाना के किचलू नगर में गणपति महोत्सव के दौरान झूमे श्रद्धालु

01 Sep 2025

अलीगढ़ में तेज बारिश, क्वार्सी बाईपास का बंबा का हाल बेहाल, ऊपर तक चल रहा भरकर, कॉलोनियों में घुसा बंबा का पानी

01 Sep 2025

Jodhpur News: नौ दिन के प्रवास पर जोधपुर पहुंचे मोहन भागवत, आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में भाग लेंगे

01 Sep 2025

फिरोजपुर को बचाने के लिए बांध की मजबूती को पहुंचे लोग

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed