{"_id":"68b58242b4d35abae80cf14b","slug":"video-villagers-are-troubled-by-sewerage-problem-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: फिरोज़पुर गांव में सीवरेज की समस्या से ग्रामीण बेहाल, बदबूदार पानी से फैल रही बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: फिरोज़पुर गांव में सीवरेज की समस्या से ग्रामीण बेहाल, बदबूदार पानी से फैल रही बीमारियां
फिरोज़पुर गांव में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। लंबे समय से गांव की गलियों में गंदा व बदबूदार पानी जमा है, जिससे लोगों का घरों में रहना भी दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार आ रही बदबू के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। गांव के कई घरों की नीवों में यह गंदा पानी घुस चुका है, जिससे मकानों की दीवारों में दरारें तक पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन के पास गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। गांव के राजेश कुमार, सरोज देवी, बलवान सिंह व अन्य ने कहा कि गंदे पानी से इतनी बदबू आती है कि घरों में बैठना मुश्किल हो गया है। कई लोग खांसी और बुखार से परेशान हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग कई बार पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार यही वादा किया जाता है कि बरसात खत्म होने के बाद समस्या हल होगी। मगर नतीजा वही रहता है।
खंड विकास पंचायत अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बरसात के बाद गलियों को ऊंचा करवाकर स्थाई रूप से पानी निकासी का समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।