Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dr. Raksha Bhandari becomes Sirohi BJP District President, mother-in-law Tara Bhandari took command
{"_id":"679b9ca0021a568f9d0d797f","slug":"dr-raksha-bhandari-becomes-sirohi-bjp-district-president-45-years-ago-mother-in-law-tara-bhandari-took-command-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2575527-2025-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: डॉ. रक्षा भंडारी बनी सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष, 45 साल पहले सास तारा भंडारी ने संभाली थी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: डॉ. रक्षा भंडारी बनी सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष, 45 साल पहले सास तारा भंडारी ने संभाली थी कमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 11:08 PM IST
भारतीय जनता पार्टी में संगठन की संरचना को लेकर चलाए जा रहे संगठन पर्व के तहत आबूरोड के तलेटी स्थित ब्रह्माकुमारी के आनंद सरोवर में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सिरोही भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें डॉ. रक्षा भंडारी को सर्वसम्मति से सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले, 1980 में उनकी सास तारा भंडारी भाजपा जिलाध्यक्ष बनी थीं और 1982 तक इस पद पर काबिज रही थीं।
बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि व पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला चुनाव सहयोगी बाबूभाई पटेल, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, दीपाराम पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित और आबूरोड नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत भी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 आवेदकों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से 14 ही अंतिम रूप से दौड़ में बने रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर गहन मंथन किया गया। अपराह्न 3 बजे प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित पहुंचे और बंद कमरे में सभी दावेदारों से मुलाकात कर संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने संगठन के निर्णय का समर्थन करने की सहमति जताई। इसके बाद हुई सभा में प्रदेश प्रतिनिधि शंकरसिंह राजपुरोहित ने मंच से डॉ. रक्षा भंडारी के सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा की।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष क्या बोलीं
डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने और पार्टी की रीति-नीति को प्रदेश और देश में आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने और उनके विश्वास पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। इससे पहले, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से माला और साफा पहनाकर डॉ. रक्षा भंडारी का अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।