राजस्थान रॉयल के डायरेक्टर तथा क्रिकेट श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और सिरोही जिले के निचलगढ़ निवासी
आदिवासी महिला थावरीदेवी ने मुंबई, महाराष्ट्र में हुए एक इवेंट में राजस्थान रॉयल की पिंक जर्सी का अनावरण किया। सिरोही जिले के दूरदराज आदिवासी गांव वेराफली, निचलागढ़ निवासी थावरीदेवी गरासिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर से मुंबई पहुंची थीं। वहां पर एक इवेंट में राजस्थान रॉयल की तरफ से एक सशक्त महिलाओं के लिए थावरी देवी के नाम पिंक जर्सी का अनावरण किया। राजस्थान रॉयल के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट एवं श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार कुमार संगकारा द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि थावरीदेवी गरासिया दूर दराज बिजली से वंचित ढाणियों के दुर्गम अंधेरे घरों में रोशनी फैलाने के बिंदी इंटरनेशनल संस्थान से जुड़ी हैं। थावरीदेवी को स्थानीय गांवों में सोलर इंजीनियर के नाम से पुकारा जाता है। गत लोक सभा चुनाव में सिरोही जिले की मतदाता जागरूकता दल में जिला एम्बेसडर, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में बड़े स्तर पर सम्मानित तथा गत आईपीएल में राजस्थान रॉयल के जयपुर में टॉस के समय मौजूद चर्चा में आई थावरीदेवी महिला सशक्तिकरण को लेकर समर्पित है।
जागरूकता कार्यक्रम में दी उपयोगी जानकारियां
उधर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाईप-IV आबूरोड में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर लोक अभियोजक दिनेश खण्डेलवाल व विशिष्ठ अतिथि पैनल अधिवक्ता भावाराम गरासिया बालिकाओं के अधिकारो से संबंधित शिक्षा का अधिकार एवं सुरक्षा से संबंधी अधिकारो के बारे में जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता भावाराम गरासिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं को अपने जीवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण पहलुओ के बारे में बताया एवं महिला पुरूष समानता का अधिकार, बालिका शोषण के खिलाफ जागरूक किया एवं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ मिशन की विस्तृत जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलु हिंसा अधिनियम, एवं बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उच्च पदो पर तहसीलदार, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक जैसे उच्च पदो पर पढ़ लिख कर हासिल करने के लिए मोटिवेट किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में जानकारी देते हुए अपने रूचि अनुसार कला, वाणिज्य, विज्ञान विभाग में आगे बढने की जानकारी दी गई।