Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : MLA Aditya Surjewala said in Kaithal, man can purify his life by taking inspiration from lives of saints
{"_id":"67cc293ff52e064e28018873","slug":"video-mla-aditya-surjewala-said-in-kaithal-man-can-purify-his-life-by-taking-inspiration-from-lives-of-saints","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में विधायक आदित्य सुरजेवाला बोले, संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य अपने जीवन को कर सकता है शुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में विधायक आदित्य सुरजेवाला बोले, संतों के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य अपने जीवन को कर सकता है शुद्ध
सीवन गेट स्थित सिद्ध योगी श्री गुरु गोरख नाथ सेवा समिति की ओर से शनिवार को नाथ नौवीं के उपलक्ष्य में 20वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैथल से कांग्रेस के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्री गुरु गोरख नाथ के चरणों में शीश झुकाया। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सिद्ध योगी श्री गुरु गोरख नाथ सेवा समिति को शुभकामनाएं दी और उनकी ओर से समय-समय पर भंडारा में की जा रही सेवाभाव को लेकर भी समिति के सभी साथियों की प्रशंसा की। सुरजेवाला ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है। आगामी पीढ़ियों व समाज में धार्मिक गुरुओं, संतों व महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य अपने जीवन को शुद्ध कर सकता है। उनके द्वारा दिखाई गए मार्ग व रास्ते पर चलकर हम समाज व देश को आगे ले जाने में सफल हो सकते हैं। श्री गुरु गोरख नाथ सेवा समिति के सदस्यों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला को गुरु गोरख नाथ की प्रतिमा भेंट की व भंडारे में आने पर धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर सुरेंद्र रांझा, पार्षद विकास सौदा, समिति के प्रधान शमशेर सिंह, उपप्रधान ओमप्रकाश सैन, कोषाध्यक्ष कर्मवीर, सचिव रणधीर, सह सचिव रोहित रंगा, शेर सिंह, नरेश कुमार, ईश्वर चंद, धन्नू राम रंगा, सोनू राम, प्रवीन कुमार, ऋषिपाल, धर्मपाल, होशियार सिंह, प्रमोद शर्मा व राजेंद्र शर्मा बलवंती आदि साथी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।