सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Sirohi Deputy CMHO became a villager to catch a quack doctor in Achpura

Sirohi News: झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ने के लिए डिप्टी CMHO बने ग्रामीण, पेट दर्द की शिकायत के साथ पहुंचे; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 01:30 PM IST
Sirohi Deputy CMHO became a villager to catch a quack doctor in Achpura
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह अचपुरा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई का नेतृत्व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा ने किया, जो ग्रामीण बनकर पेट दर्द के मरीज के रूप में आरोपी के पास पहुंचे। भारजा पीएचसी प्रभारी डॉ. विनय सोनी सहित अन्य टीम सदस्यों की मौजूदगी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

जांच के दौरान आरोपी के पास एक मेडिकल स्टोर से भी अधिक मात्रा में दवाइयों का स्टॉक मिला, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां भी शामिल थीं। आरोपी बिना किसी मेडिकल डिग्री के धड़ल्ले से इन दवाइयों का उपयोग कर रहा था, जबकि उनके साइड इफेक्ट्स की उसे कोई जानकारी नहीं थी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सरूपगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छापेमारी के दौरान बरामद हुई प्रतिबंधित दवाइयां
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा के नेतृत्व में आरसीएचओ डॉ. रितेश सांखला, पिंडवाड़ा बीसीएमओ डॉ. भूपेंद्र सिंह, पीएचसी भारजा इंचार्ज डॉ. विनय सोनी, फार्मासिस्ट सौरव एवं सरूपगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह 7:30 बजे अचपुरा गांव में छापा मारा।

जांच में सामने आया कि अचपुरा तहसील पिंडवाड़ा निवासी अमूल समझदार (42) पुत्र उपने समझदार बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री के पिछले 25 वर्षों से क्लिनिक चला रहा था। टीम ने जब आरोपी को पकड़ने की रणनीति बनाई तो डिप्टी सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने ग्रामीण बनकर पेट दर्द की शिकायत की। जैसे ही आरोपी ने दवा देना शुरू किया, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद जब उसके क्लिनिक की तलाशी ली गई तो वहां कई कमरों में दवाइयों का विशाल भंडार पाया गया, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां थीं। मौके पर ही इन दवाइयों को जब्त कर लिया गया और क्लिनिक को सील कर दिया गया।

बुजुर्गों को अवैध रूप से दी जा रही थीं दवाइयां
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बुजुर्गों को वियाग्रा जैसी प्रतिबंधित टेबलेट्स 10-10 रुपये में बेच रहा था। जब उससे इन दवाइयों के उपयोग को लेकर पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका।

पारियों में चला रहे हैं क्लिनिक
इस कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई झोलाछाप डॉक्टर सुबह-शाम पारियों में अपने क्लिनिक चला रहे हैं। अचपुरा में आरोपी द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किए जाने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत चिकित्सक से इलाज न कराएं और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kota News: सीएनजी पंप के पास लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां; बड़ा हादसा टला

07 Mar 2025

Guna News: निर्धन व्यक्ति अर्जी लगाए तो भिखारी नहीं हो जाता, मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर बोले जयवर्धन सिंह

07 Mar 2025

Bundi: जल्द शुरू होगी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, हिस्टोरिकल फिल्म के लिए लोकेशन देखने पहुंची फिल्म यूनिट

07 Mar 2025

VIDEO : ब्रज की होली देखने आए दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की माैत

07 Mar 2025

VIDEO : निरालानगर के रेलवे ग्राउंड पर सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से सत्संग व नामदान कार्यक्रम

06 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : मार्जिनल बांध, पोनी रोड चौड़ीकरण व आरती स्थल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

06 Mar 2025

VIDEO : राजधानी मार्ग व सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से जूझे राहगीर

06 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : औरंगजेब को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम ने कही बड़ी बात

06 Mar 2025

VIDEO : प्रापर्टी डीलर के बेटे की हत्या, घर से जिम जाने के लिए निकला था

06 Mar 2025

VIDEO : डफरिन में 65 नवजातों की हुई बहरेपन की जांच, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

06 Mar 2025

VIDEO : बिलासपुर में धोखाधड़ी मामले में आरोपी को तीन वर्ष की सजा, भरना पड़ेगा आर्थिक दंड, जानें मामला

Alwar News: अलवर में आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम, पशुप्रेमी ने किया हंगामा

06 Mar 2025

VIDEO : बावल में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

06 Mar 2025

Jabalpur News: 'सेक्स करोगी तो सैलरी मिलेगी', महिला ने बताए स्पा सेंटर का काला सच, जानें पूरा मामला

06 Mar 2025

Chhatarpur News: दुकानदार ने दलित को चाट खिलाने से किया मना, चाकू से हमला कर किया घायल, लगे सात टांके

06 Mar 2025

VIDEO : शादी में दुल्हन के भाई का सिर फोड़ा..., बरातियों और घरातियों में मारपीट, 12 लोग घायल; जानें मामला

06 Mar 2025

VIDEO : बरसाना में लड्डू मार होली आज, बस से रवाना हुए श्रद्धालु

06 Mar 2025

VIDEO : उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन महिला दिवस पर 201 बहनों का करेगा सम्मान

06 Mar 2025

VIDEO : करनावल की बेटियों के कन्यादान के लिए सपा अध्यक्ष ने भेजी दो लाख की मदद

06 Mar 2025

VIDEO : भगवान बैकुंठनाथ ने हनुमानजी की सवारी पर विराजमान होकर किया नगर भ्रमण

06 Mar 2025

Sagar News: सवाल सुनते ही आपा खो बैठे अधिकारी, पांच घंटे से सड़क पर बैठे पत्रकार, प्रशासन ने साधी चुप्पी

06 Mar 2025

एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव शहर की सरकार ने पास किया, भाजपा सदस्यों ने मेजें थपथपाकर लगाई समर्थन की मुहर

06 Mar 2025

VIDEO : बावल में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में भड़की आग

06 Mar 2025

VIDEO : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 49 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

06 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने के लिए शिव सेना ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की तैयारी

06 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में लाॅटरी सिस्टम से देशी व अंग्रेजी शराब की 303 दुकानों का आवंटन

06 Mar 2025

VIDEO : प्रधानाचार्य, केंद्र संचालक, चार नकलची अरेस्ट..., स्कूल के बाहर लिखवा रहे थे पेपर; STF ने लिया एक्शन

06 Mar 2025

Narmadapuram Crime: 12 साल की नाबालिग से फूफा ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार

06 Mar 2025

VIDEO : काशी में रामकथा..., भगवान शिव और माता पार्वती का भी गुणगान, लगे जयकारे

06 Mar 2025

VIDEO : अबू आजमी के बचाव में आए घोसी सांसद, पीले गमछे पर भी साधा निशाना; बोले- महाकुंभ में रील बना रहे थे माफिया

06 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed