सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Ashok Gehlot Questions NIA's Delay in Kanhaiyalal Murder Case, Attacks BJP and CM Bhajan Lal

Udaipur: कन्हैयालाल हत्याकांड में NIA की देरी पर बरस पड़े पूर्व CM गहलोत, बोले- CM भजनलाल को सलाह कौन देता है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Sep 2025 11:06 PM IST
Udaipur News: Ashok Gehlot Questions NIA's Delay in Kanhaiyalal Murder Case, Attacks BJP and CM Bhajan Lal
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को उदयपुर दौरे के दौरान कन्हैयालाल हत्याकांड और मौजूदा भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य वारदात को तीन साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। गहलोत ने सीधे तौर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केस की सुनवाई में गंभीर लापरवाही हुई है।
 
NIA की देरी पर उठाए सवाल
गहलोत ने कहा कि कन्हैयालाल केस शुरू से NIA के पास है, चालान पेश हो चुका है, लेकिन 166 गवाहों में से अब तक केवल 15 की गवाही हो पाई है। उन्होंने कहा कि इतनी लापरवाही मैंने आज तक नहीं देखी। अगर केस हमारे पास होता तो छह महीने से एक साल में फैसला आ जाता और दोषियों को उम्रकैद या फांसी की सजा मिल चुकी होती।
 
बीजेपी पर सीधा आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या करने वाले दोनों आरोपी बीजेपी के कार्यकर्ता थे। इस मुद्दे को उन्होंने कई बार उठाया, लेकिन कभी भी भाजपा की ओर से इसका खंडन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में राजस्थान आए थे, मगर इस गंभीर विषय पर उन्होंने चुप्पी साध ली। गहलोत के मुताबिक, चुनाव के दौरान भाजपा ने इस केस को खूब उछाला ताकि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बीकानेर में CJI बीआर गवई के सामने गूंजे नारे, वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग पर जताई नाराजगी
 
सीएम भजनलाल शर्मा को घेरा
गहलोत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सीएम समस्याओं पर केवल पत्र लिखते हैं, लेकिन जनता को कोई जवाब नहीं मिलता। पहले लोग कहते थे राज देख रहा है, लेकिन आज लगता है राज देख नहीं रहा, घूम रहा है। गहलोत ने धौलपुर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने हेलिपैड पर ही लोगों को बुला लिया। उन्होंने तंज कसा कि समझ नहीं आता, उन्हें सलाह कौन देता है।
 
केंद्र सरकार और एजेंसियों पर हमला
गहलोत ने केंद्र सरकार की कार्यशैली और केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और चुनाव आयोग विपक्ष को निशाना बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से सिर्फ सवाल पूछा था, लेकिन जवाब देने की बजाय आयोग ने एफिडेविट मांग लिया। गहलोत ने कहा कि एजेंसियों को दबाव में काम करने के बजाय स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: फर्जी कंपनियां खोलकर निवेशकों संग 50 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, SOG ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, VIDEO

21 Sep 2025

Meerut: दादरी गांव को पुलिस पर पथराव, एसपी सिटी ने ये कहा

Meerut: मेरठ विराट का डांडिया कार्यक्रम

21 Sep 2025

Meerut: आर्य समाज में सत्संग का आयोजन

21 Sep 2025

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में नमो युवा मैराथन

21 Sep 2025
विज्ञापन

Meerut: गायत्री मंत्र का उच्चारण किया

21 Sep 2025

Meerut: रक्तदान शिविर का आयोजन किया

21 Sep 2025
विज्ञापन

Meerut: रक्तदान शिविर का आयोजन किया

21 Sep 2025

Meerut: टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक ले भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

21 Sep 2025

Meerut: नमो मैराथन दौड़ में दीपांशु ने मारी बाजी

21 Sep 2025

Meerut: भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान श्रीराम की भव्य बरात

21 Sep 2025

Meerut: खेड़ा गांव में भाकियू किसान सभा की बैठक, भाईचारे की अपील

21 Sep 2025

Sirmour: ब्रह्माकुमारी संस्था ने नशे पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

21 Sep 2025

VIDEO: गोमती पुस्तक महोत्सव परिसर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता

21 Sep 2025

Himachal Soldier Martyr: बिलासपुर के बलिदानी बलदेव चंद को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

21 Sep 2025

VIDEO: भारत पाकिस्तान मैच पर बोले बृजभूषण, भारत के खिलाड़ियों के सामने नहीं टिकेगा पाकिस्तान

21 Sep 2025

VIDEO: अयोध्या : जनसभा में भीड़ जुटाकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कराया सियासी ताकत का अहसास

21 Sep 2025

Sirmour: जमटा में 29 और 30 सितंबर को होगा माता बाला सुंदरी मेला

21 Sep 2025

कठुआ में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन, युवाओं ने दौड़ से दिया फिटनेस का संदेश

21 Sep 2025

सांबा के चीची देवी मंदिर में नवरात्रों की धूम, 90 किलो चांदी से सजा भव्य दरबार

21 Sep 2025

MHAC स्कूल में धूमधाम से मनाई गई महाराजा हरि सिंह की जयंती

21 Sep 2025

सेवा पर्व पर चिनैनी SDM कार्यालय में लगा युवा हेल्प डेस्क, जनता की समस्याओं का होगा समाधान

21 Sep 2025

VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर नवरात्रि और दशहरा से बढ़ी चहल-पहल, पर्यटन और व्यापार में आई रौनक

21 Sep 2025

VIDEO: बाराबंकी पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली

21 Sep 2025

VIDEO: Raebareli: मिढुरिन माता मंदिर में नवरात्र पर भक्तों की उमड़ेगी भीड़

21 Sep 2025

गायक मनकीरत औलख ने फिरोजपुर में बांटे ट्रैक्टर

Ujjain News: मालगाड़ी में लोड सेना के ट्रक में लगी आग, इस लाइन के संपर्क में आने से हुई घटना; बड़ा हादसा टला

21 Sep 2025

VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में महिलाओं ने लगवाई मेहंदी

21 Sep 2025

VIDEO: नवरात्र पर नाै दिन तक कार्यक्रम का आयोजन, संस्था पदाधिकारियों ने किया पोस्टर विमोचन

21 Sep 2025

भिवानी: महिला आईटीआई में छात्राओं को किया स्वास्थ्य एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूक

21 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed