{"_id":"68cfe2ebf538527de70bcd6f","slug":"video-sirmour-mata-bala-sundari-fair-will-be-held-in-jamta-on-29th-and-30th-september-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: जमटा में 29 और 30 सितंबर को होगा माता बाला सुंदरी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: जमटा में 29 और 30 सितंबर को होगा माता बाला सुंदरी मेला
दुर्गा युवा मंडल जमटा की बैठक प्रधान नरेंद्र मोहिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 29 और 30 सितंबर को जमटा में होने वाले माता बाला सुंदरी मेले के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आयोजन के लिए भूरपूर सहयोग देने की एकमत से सहमति जताई। मेले के आयोजन के बाद दुर्गा युवा मंडल के पुनर्गठन का निर्णय भी बैठक में लिया गया। दरअसल, माता बाला सुंदरी मंदिर जमटा स्थानीय और आसपास के लोगों की आस्था का केंद्र हैं। यहां पर कई दशकों से शारदीय नवरात्र में मेले का आयोजन किया जाता रहा है। मेले में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, कबड्डी और वालीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन होती है। वहीं विशाल दंगल लोगों के मनोरंजन का मुख्य साधन रहता है। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान नरेंद्र सिंह, सुरेश चौहान, नरेश चौहान, राजीव ठाकुर, दलीप सिंह, निर्मल सिंह, मदन सिंह, जगदीप सिंह, रघुवीर सिंह, रमेश चौहान, मदन शर्मा, बाबू राम, सिरमौर सिंह, जगमोहन सिंह, जयप्रकाश, नरेश ठाकुर, धनवीर सिंह, मनोज, अनिल, शुभम, सुनील, गोपाल, राम सिंह, जंगवीर, मदन सिंह, लाजिंद्र सिंह, संदीप सिंह, सुरेश, अजयपाल, धर्म सिंह और इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।