{"_id":"68cf8b0d10ead82efd090225","slug":"video-bharaica-ma-gakasha-ma-farara-cal-raha-makhaya-aarapa-ka-hafa-enakautara-satha-sahata-garafatara-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में गोकशी में फरार चल रहे मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में गोकशी में फरार चल रहे मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, साथी सहित गिरफ्तार
यूपी के बहराइच में रविवार सुबह करीब 6:10 बजे पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से फरार चल रहा मुख्य आरोपी वसीम पुत्र जहिरुद्दीन घायल हो गया। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इसके साथी खुदा बक्श पुत्र मसूद को भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों बिना नंबर की बाइक से भागने की फिराक में थे।
मुठभेड़ जुमईपुरवा इलाके में नहर के निकट हुई। दरअसल, बिना नंबर की बाइक से आ रहे इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर यह रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग झोंकने लगे। जवाबी कार्रवाई में बांये पैर में गोली लगने से वसीम घायल हो गया। इनके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। गोली लगने से घायल वसीम को पुलिस ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि नानपारा में हुए गोकशी मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। उनसे पूछताछ में पता चला कि दो मुख्य आरोपी क्षेत्र से भागने की कोशिश में हैं। इसी मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।