{"_id":"6acc5caba726e2758f0928bf","slug":"video-bharaica-ka-kataranayaghata-ma-hatha-ka-hamal-safaiikarama-na-bhagakara-bcaii-jana-bika-kashhatagarasata-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के कतर्नियाघाट में हाथी का हमला, सफाईकर्मी ने भागकर बचाई जान; बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के कतर्नियाघाट में हाथी का हमला, सफाईकर्मी ने भागकर बचाई जान; बाइक क्षतिग्रस्त
यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जंगली हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। रविवार रात करीब 9:30 बजे बिछिया बीट के जमुनिया गांव के पास जंगली हाथी ने बाइक सवार सफाईकर्मी शमशाद पर हमला कर दिया। हाथी ने उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। शमशाद ने खेतों की ओर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
जमुनिया गांव निवासी शमशाद अहमद (45) रविवार को बिछिया बाजार से गृहस्थी का सामान लेकर रात में बाइक से घर लौट रहे थे। वह कतर्निया रिजॉर्ट के रास्ते गांव की ओर जा रहे थे। गांव के पास किसान कुबेर के धान के खेत में अचानक टस्कर हाथी सामने आ गया और उसने शमशाद पर हमला कर दिया। हाथी को आक्रामक देख शमशाद बाइक छोड़ कर खेत की ओर भागे। इस दौरान वह घायल हो गए, हालांकि हाथी से बच गए, लेकिन हाथी ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने एलीफेंट प्रोटेक्शन ग्रुप (ईपीजी) को सूचना दी। सूचना पर ईपीजी टीम मौके पर पहुंची। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि टीम को मोके पर भेजकर आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।