{"_id":"68cf8e66a340ed035b0159e9","slug":"video-asi-arrested-in-haryana-in-bribery-case-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ASI रिश्वत के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ASI रिश्वत के साथ गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने शनिवार शाम थाना साढौरा के एएसआई पवन कुमार को थाने के अंदर ही 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अंबाला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर की गई। रिश्वत मामले में थाने के प्रभारी अजय कुमार व उनके ड्राइवर संदीप की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसकी जांच जारी है।
एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में अंबाला निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ गांव छबीलपुर निवासी कुलदीप सिंह ने कबूतरबाजी के आरोप में थाना साढौरा में मामला दर्ज कराया था। इसमें शिकायतकर्ता को अगस्त में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। इसके बाद वह (सुरेंद्र सिंह) 15 सितंबर को गांव लखनौर साहब के सरपंच जरनैल सिंह के साथ थाना साढौरा में प्रभारी अजय कुमार से मिलने गया। प्रभारी ने उन्हें मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार से मिलने को कहा। सुरेंद्र का आरोप है कि एएसआई पवन कुमार ने नियमित जमानत के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इनमें से दस हजार रुपये काम होने से पहले और बाकी के 90 हजार रुपये काम होने के बाद देने को कहा गया। धमकी भी दी गई कि यदि रुपये नहीं दिए, तो वह उनके खिलाफ जांच में असहयोग का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करेगा और सुप्रीम कोर्ट के अग्रिम जमानत आदेश की पावती भी नहीं देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।