{"_id":"68cf8e5275295f2694063871","slug":"video-amatha-ma-bkara-ka-thakana-ma-lga-bhashhanae-aaga-thamakal-ka-paca-gaugdhaya-na-cara-ghata-ma-paya-kab-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू
अमेठी में बेकरी की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार की है। यहां महबूब आलम की बेकरी की दुकान है। सुबह लगभग 4.00 बजे इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में सामान जल गया।
आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, आग की भयावह देख कोई भी नजदीक नहीं जा सका। दुकानदार महबूब आलम ने बताया कि दुकान में बेकरी संबंधी सभी सामग्री रखी थी। वह जल गई है। कुछ देर बाद आग इतनी विकराल हो गई कि दुकान की दीवारें भी दरकने लगीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में दो गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन असफल रहने पर अतिरिक्त तीन वाहन बुलाने पड़े। कर्मचारियों ने दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भीतर धधक रहे हिस्सों को काबू में करने का प्रयास किया। लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।