{"_id":"68cfe27c75295f26940638ba","slug":"video-video-bharata-napal-sama-para-navaratara-oura-thashahara-sa-bugdhha-cahal-pahal-parayatana-oura-vayapara-ma-aaii-ranaka-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर नवरात्रि और दशहरा से बढ़ी चहल-पहल, पर्यटन और व्यापार में आई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर नवरात्रि और दशहरा से बढ़ी चहल-पहल, पर्यटन और व्यापार में आई रौनक
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर हालात सामान्य होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में रौनक लौट आई है। नेपालगंज, बांके में नवरात्रि, दशहरा और भाईदूज पर्व को लेकर सीमा के दोनों ओर पर्यटन और व्यापार में तेजी देखी जा रही है।
जमुनहा, नेपालगंज बांके के दुकानदार प्रभात मिश्रा और मनोज कुमार ने बताया कि बागेश्वरी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि व्यापार में भी वृद्धि की उम्मीद है।
नेपाल के प्रमुख पर्वों में दशई (दशहरा) का विशेष महत्व है। इस पर्व को मनाने के लिए नेपाली प्रवासी मजदूर और कामकाजी लोग अपने घर नेपालगंज लौटते हैं। बागेश्वरी मंदिर में दर्शन और मनोकामना पूर्ति के लिए बहराइच, श्रावस्ती, भिनगा, लखनऊ, कानपुर, गोंडा समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां लोग पूजा-अर्चना, मनौती और मुंडन जैसे धार्मिक कार्य भी करते हैं।
रूपईडीहा सीमा के मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां नेपाल के विभिन्न हिस्सों में जाती हैं, जहां पूजा-अर्चना के बाद उन्हें विधि-विधान से राप्ती नदी में विसर्जित किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।