{"_id":"6a6cebe54f19ea38c005f0de","slug":"sanitation-workers-attacked-six-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-154196-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारियों पर हमला, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारियों पर हमला, छह घायल
विज्ञापन
मिहींपुरवा में हमले में घायल सुपरवाइजर अरुण रावत व अन्य सफाईकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 नयापुरवा में शुक्रवार को सफाई कराने पहुंचे नगर पंचायत के सुपरवाइजर और सफाईकर्मियों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सुपरवाइजर समेत पांच सफाईकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद सुपरवाइजर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड में गंदगी फैली होने की शिकायत मिल स्थानीय लोगों ने वार्ड सभासद से की थी। इसके बाद नगर पंचायत के सुपरवाइजर अरुण रावत सफाईकर्मियों के साथ वार्ड में सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वार्ड निवासी गोविंद कुमार ने अपने घर के सामने फैली गंदगी को लेकर सफाईकर्मियों से आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सुपरवाइजर व सफाईकर्मियों पर हमला कर दिया।
इसमें सुपरवाइजर अरुण रावत, उनके पिता मोतीलाल रावत समेत पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से गोविंद कुमार का छोटा भाई भी चोटिल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि सुपरवाइजर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।