बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Preparations for the 2026 civic body and Panchayati Raj elections in Udaipur intensify

Rajasthan: उदयपुर में निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां तेज, मास्टर ट्रेनर्स को EVM-VVPAT का प्रशिक्षण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 06:31 PM IST
Preparations for the 2026 civic body and Panchayati Raj elections in Udaipur intensify

राजस्थान में प्रस्तावित नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से चार-चार मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए हैं।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के दौरान ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) के संचालन, संधारण और उपयोग को लेकर मास्टर ट्रेनर्स को दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण में मशीनों के तकनीकी पहलुओं के साथ मतदान प्रक्रिया के दौरान इनके सुरक्षित और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपयोग की जानकारी दी जा रही है।

EVM-VVPAT के संचालन की प्रायोगिक जानकारी
सुखाड़िया रंगमंच सभागार में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली विस्तार से समझाई जा रही है। इसमें मशीनों को संचालित करने की प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्थाओं, मशीनों के संधारण और मतदान के दौरान सामने आने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ प्रायोगिक अभ्यास पर भी जोर दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स को मशीनों को स्वयं संचालित कर पूरी प्रक्रिया समझने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे आगे अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर मतदान कर्मियों को प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण दे सकें।

पढे़ं: नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग; जानें कब होगी मतगणना

मतदान के दौरान सावधानियों की जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर्स को बताया जा रहा है कि मतदान से पहले, मतदान के दौरान और मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित निर्धारित प्रक्रियाओं का किस तरह पालन करना है। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह प्रभारी एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. महामायाप्रसाद चौबीसा ने मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट के संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं को समझाया और प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।

ब्लॉक स्तर पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में शामिल मास्टर ट्रेनर्स आगे अपने-अपने ब्लॉक में मतदान से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। इस तरह जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वर्ष 2026 के पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में ईवीएम के उपयोग और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव से जुड़े सभी कार्मिकों को समय रहते प्रशिक्षित करना है, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके। नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के बीच उदयपुर में शुरू हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चुनावी मशीनरी को तकनीकी रूप से तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी का आंदोलन जारी, एचपीयू में निकाली विशाल रैली

19 Aug 2026

Video: कराटे प्रतियोगिता में अंकों के लिए भिड़े खिलाड़ी

19 Aug 2026

पानीपत में हड़ताल में तीसरे दिन चौड़ा बाजार में डाला कूड़ा, उठवाने नहीं पहुंची निगम की टीम

19 Aug 2026

एचकेआरएन कर्मियों को पक्का करने की मांग पर हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Video: शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

19 Aug 2026
विज्ञापन

औरैया: दोहरा हत्याकांड मामला में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश

19 Aug 2026

चित्रकूट में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

19 Aug 2026
विज्ञापन

Video: एचपीयू में एसएफआई की महारैली, वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी, देखें रिपोर्ट

19 Aug 2026

फाजिल्का में नशे का टीका लगाकर युवक की मौत का आरोप, दो पर केस दर्ज

इटावा: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप

19 Aug 2026

Video: एचपीयू में एसएफआई महारैली में जमकर हंगामा, वीसी कार्यालय का घेराव करने से रोकने पर जमकर धक्कामुक्की

19 Aug 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, काउंटरों पर मारामारी

19 Aug 2026

बहादुरगढ़ में 14वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप

जींद में 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ उझाना गांव के पास दबोचा

19 Aug 2026

VIDEO: राम मंदिर परिसर का काम पूरा, अब संग्रहालय की तैयारियों पर फोकस

19 Aug 2026

'यह पंजाब चुनावों की वजह से किया गया', कोर्ट में पेशी के दौरान बोले सत्येंद्र जैन

19 Aug 2026

हमीरपुर: भारी बारिश से बस्सी-तताहर सड़क पर पहुंचा खड्ड का पानी, ठप रही आवाजाही

VIDEO: काशीपुर में हुई 170 एमएम बारिश, जलभराव की समस्या

Lakhimpur Kheri: 'चाहें जितना कोई शक्तिशाली हो, पिटवाकर अंदर करूंगा', किसानों की शिकायत पर भड़के भाजपा विधायक

19 Aug 2026

Meerut: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली रैली

19 Aug 2026

VIDEO: कांवड़ियों ने चांदी का आवरण हटाने की मांग कर मोहान रोड जाम किया, भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंसी

19 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में पुलिस ने दी दबिश, छत से गिरकर सराफा कारोबारी की मौत

19 Aug 2026

VIDEO: सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर, प्रभारी मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों से मिलकर बांटेंगे राहत सामग्री

19 Aug 2026

विकास कार्यों पर रहेगी वन विभाग की नजर, टिकाऊ योजनाओं पर जोर : डीएफओ विनीत कुमार

19 Aug 2026

ऊना: हर बरसात में डूब जाता है चक का सरकारी ट्यूबवेल, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

19 Aug 2026

Panjab University चुनाव पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा दावा, ABVP की होगी हार

Una: भारी बारिश से स्वां नदी उफान पर, जिले के कई इलाकों में जलभराव

19 Aug 2026

फतेहाबाद में नेताओं के कार्यालयों के बाहर कूड़ा उठाने पहुंची ट्राली, सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध

19 Aug 2026

Video: बंगाणा उपमंडल में भारी बारिश से सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित

19 Aug 2026

हमीरपुर: जलस्तर बढ़ने से हथोल स्कूल में तबाही, चाहरदीवारी और खेल मैदान भी बहा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed