सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Udaipur News: police parade sword fighting and firing suspects disguised as women

Udaipur News: तलवारबाजी और फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने सिखाया अनोखा सबक, महिला के वेश में निकाली परेड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Nov 2025 09:53 PM IST
Udaipur News: police parade sword fighting and firing suspects disguised as women
उदयपुर में हाथीपोल थाना पुलिस ने शनिवार को तलवारबाजी और फायरिंग के तीन आरोपियों को पकड़ने के बाद उन्हें ऐसा सबक दिया, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर उन्हीं के इलाके में पैदल जुलूस के रूप में घुमाया। तीनों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था कि “मैं गुंडा हूं”, “मैं समाज पर बोझ हूं” और “मैं तलवारबाजी का आरोपी हूं।” यह नजारा देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए।

पुलिस के इस तरीके का उद्देश्य था इलाके में दहशत फैलाने वाले बदमाशों को समाज के सामने बेनकाब करना। हाथीपोल थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद राहिल, दानिश उर्फ आतंक सिलावट और मोहम्मद नदीम ने 2 अक्तूबर की रात राजदर्शन होटल के बाहर दो युवकों पर तलवार से हमला कर हवाई फायरिंग की थी। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

पुलिस ने तकनीकी सहयोग के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। आखिरकार तीनों को शहर से बाहर भागने की कोशिश में दबिश देकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त भी तीनों ने पुलिस को चकमा देने के लिए महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे।

यह भी पढ़ें- 'चाय-बिस्किट खिला दो, तबीयत ठीक...': जनाना अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, तो अदालत से रिमांड मिलने के बाद टीम ने उन्हें घटनास्थल तक ले जाकर पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान स्थानीय लोग बालकनी और गलियों से यह नजारा देखने जुट गए। कई लोगों ने कहा कि यह तरीका अपराधियों के लिए सबक बनना चाहिए ताकि कोई दोबारा हथियार लेकर कानून हाथ में लेने की हिम्मत न करे।

थानाधिकारी ने बताया कि फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उनके पास हथियार कहां से आए। पुलिस का कहना है कि इस तरह की “सोशल शेमिंग” कार्रवाई का मकसद सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि समाज में संदेश देना है कि अपराध करने वाला चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता।

यह भी पढ़ें- Banswara: इंदिरा के एक बटन दबाने से बदली 'कालापानी' की तस्वीर, 42 साल पहले आज के दिन बहा था माही बांध से पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रामपुर बुशहर: पाटबंगला मैदान में 65 घोड़ों का हुआ पंजीकरण

01 Nov 2025

आईआईआईटी दिल्ली के छात्र फ्रांस में जाकर कर सकेंगे पढ़ाई

01 Nov 2025

Khatushyam: खाटूश्याम के जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए कैसे सज गए बाबा श्याम!

01 Nov 2025

Satna News: पांच दशक बाद अपने स्कूल लौटे जनरल उपेंद्र द्विवेदी, कहा- यही विद्यालय बना मेरी ताकत का आधार

01 Nov 2025

खन्ना काउंसिल की मासिक मीटिंग में अतिक्रमण को लेकर पार्षदों का हंगामा

01 Nov 2025
विज्ञापन

जालंधर में गुरु पर्व पर निकला नगर कीर्तन

01 Nov 2025

बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र का हुआ शुभारंभ

01 Nov 2025
विज्ञापन

Ajmer: Pushkar Mela में विदेशी सैलिनियों से हुआ कबड्डी मुकाबला, वीडियो आया सामने! Amar Ujala News

01 Nov 2025

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा बोले- बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार

01 Nov 2025

Meerut: मंत्रोच्चारण के साथ हुआ हस्तिनापुर के मखदूमपुर मेले का उद्घाटन, राज्यमंत्री दिनेश खटीक व प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

01 Nov 2025

कानपुर में लिवइन में रह रही युवती को प्रेमी ने मार डाला, शव तखत के नीचे छिपाकर फरार

01 Nov 2025

पंजाब में खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर बैन,पिटबुल व टैरियर को घूमा भी नहीं सकेंगे

सोनीपत में हरियाणा दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन व मां भारती जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर लगाया

01 Nov 2025

धनेटा में स्कूलों के विद्यार्थियों को दी कॅरियर संबंधी जानकारी

अमर शहीद संत कंवर राम के 86वें बलिदान दिवस पर लखनऊ में भंडारे का आयोजन

01 Nov 2025

Video : कैसरबाग सपा महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते सपा महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी

01 Nov 2025

कैथल में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आर.के.एस.डी कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय समारोह

01 Nov 2025

भिवानी में शराब ठेकेदार और सेल्समैन की मारपीट की 13 दिन बाद युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

01 Nov 2025

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान: हस्तिनापुर में बूढ़ी गंगा मेले के लिए बनाए गए घाट

01 Nov 2025

Meerut: सीसीएसयू में 'साइबर अपराध जागरूकता अभियान' में छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

01 Nov 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहे यशवीर महाराज को पुलिस ने रोका

01 Nov 2025

MP Foundation Day : सतना में कुछ ऐसे मनाया गया स्थापना दिवस, प्रतिमा बागरी बनीं मुख्य अतिथि

01 Nov 2025

लुधियाना में दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की हत्या

01 Nov 2025

फरीदाबाद: अस्पताल में मरीज को आठ घंटे तकन नहीं किया भर्ती, परिजनों ने किया हंगामा

01 Nov 2025

हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में नशे के खिलाफ दाैड़े 150 विद्यार्थी

फरीदाबाद: क्लीनिकल ट्रायल कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने देशभर से आए डॉक्टर

01 Nov 2025

नारनौल में हरियाणा दिवस पर रोटी बैंक का किया शुभारंभ, निशुल्क खिलाया जाएगा खाना

कानपुर: 33 लाख की सर्राफा दुकान में चोरी, एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

01 Nov 2025

उन्नाव: सफीपुर सीएचसी में 2026 में एक्सपायर होने वाली चार बोरी दवाएं दिन दहाड़े जलाईं

01 Nov 2025

बूंदाबांदी के बीच हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी प्रस्तुति

01 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed