Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Weather Report: Water on every road in this city of Rajasthan, many trains from Duronto to Garib Rath stopped!
{"_id":"68b91ee8888aab110b035d99","slug":"weather-report-water-on-every-road-in-this-city-of-rajasthan-many-trains-from-duronto-to-garib-rath-stopped-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Report : Rajasthan के इस शहर में हर सड़क पर पानी, डुरंतो से लेकर गरीब रथ तक कई ट्रेनें बंद!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report : Rajasthan के इस शहर में हर सड़क पर पानी, डुरंतो से लेकर गरीब रथ तक कई ट्रेनें बंद!
Video Desk Amar Ujala Published by: अंजलि देवी Updated Thu, 04 Sep 2025 10:39 AM IST
Link Copied
राजस्थान में इस बार मानसून लगातार मेहरबान है। अब भले ही मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही हो। लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। यहां कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पर लगातार बारिश का दौर जारी है। अभी प्रदेश में 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।
बता दें कि शेखावाटी के सीकर जिले में आमतौर पर हमेशा सामान्य बारिश होती है। लेकिन यहां पर इस बार औसत से करीब 50% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां पर बुधवार को भी तेज बारिश हुई और आज गुरुवार सुबह से भी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है।
इस बारिश के चलते यहां पर बजाज रोड, नवलगढ़ रोड,स्टेशन रोड सहित तमाम सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर करीब एक फीट से ज्यादा पानी आ जाने के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के मुख्य इलाके जाट बाजार, सूरजपोल गेट,बजाज रोड,रानी सती रोड पर पानी के बीच कई फोर व्हीलर और टू व्हीलर गाड़ियां बंद हो गई। ऐसे में इन्हें धक्के देकर बाहर निकालना पड़ा। लोग काफी ज्यादा परेशान होते आए।
बता दें कि जब भी सीकर में तेज बारिश होती है तब यहां की नवलगढ़ रोड हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस रोड पर हमेशा जलभराव की समस्या रहती है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही यहां करीब 4 से 5 फीट तक पानी आ जाता है। कई घंटे तक इसकी निकासी नहीं हो पाती। हाल ही में इस सड़क का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय पानी के बीच ही पैदल डिलीवरी देने जाता नजर आ रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।