{"_id":"680df2b49e897ab12a05f32b","slug":"video-46th-all-india-electricity-sports-control-board-kabaddi-championship-started-in-shimla-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला में शुरू हुई 46वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला में शुरू हुई 46वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड कबड्डी चैंपियनशिप
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:32 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के तत्वावधान में 46वीं ऑल इंडिया ऑल इंडिया विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड पुरुष एवं महिला कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ आज ग्राम पंचायत चमयाना भट्टाकुफर स्थित खेल मैदान में हुआ। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें देशभर से कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 14 टीमें और महिला वर्ग की 4 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने किया। टूर्नामेंट में गुजरात ऊर्जा विकास निगम, टाटा पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मध्य प्रदेश पावर कंपनी, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, उत्तर प्रदेश, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और मेज़बान हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की टीमें भाग ले रही हैं। इस बार पहली बार महिला वर्ग की चार टीमें भी शामिल हुई हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड खेल संगठन के प्रेस सचिव अनुराग पराशर ने बताया कि प्रतियोगिता स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है और हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन हिमाचल ने तेलंगाना पर 61–10 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों के बीच सौहार्द, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समापन समारोह 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।