{"_id":"6a57657f15eb830d8c003522","slug":"video-child-cancer-awareness-asha-workers-training-shimla-ddu-hospital-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Child Cancer Awareness: शिमला में आशा वर्करों को बच्चों में कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Child Cancer Awareness: शिमला में आशा वर्करों को बच्चों में कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानने का दिया प्रशिक्षण
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:18 PM IST
Link Copied
दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल शिमला में बुधवार को आशा वर्करों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों में होने वाले कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने और समय रहते उपचार शुरू कराने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने आशा वर्करों को बताया कि यदि कैंसर के शुरुआती संकेत समय रहते पहचान लिए जाएं तो उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है। उन्होंने आशा वर्करों से अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे बच्चों की पहचान करने और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाकर उपचार शुरू कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के दौरान कैंसर से जुड़े प्रमुख लक्षणों, समय पर जांच की आवश्यकता और जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि आशा वर्करों के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी बच्चों में कैंसर के मामलों की समय पर पहचान सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।