{"_id":"69b2b053762016976207434d","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-said-whoever-wants-to-join-the-third-front-should-go-we-cannot-stop-anyone-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम सुक्खू बोले- थर्ड फ्रंट में जिसे जाना है वो जाए, हम किसी को रोक नहीं सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम सुक्खू बोले- थर्ड फ्रंट में जिसे जाना है वो जाए, हम किसी को रोक नहीं सकते
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:53 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि थर्ड फ्रंट लोकतंत्र का अधिकार है। हम किसी को रोक नहीं सकते हैं, जो जाना चाहता है वो जाए। कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के दो वर्ष हैं। इस अरसे में लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए हैं। भाजपा जवाब दे कि वह हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधी है। वहीं इससे पहले हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पहुंचे सीएम सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से अमतर क्रिकेट स्टेडियम में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन के डिग्री कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके। सीएम सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत होने पर सरकार हर संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जून से मैडिकल कॉलेज हमीरपुर को जोलसप्पड़ के कैंपस में शिफ्ट कर यहां पर कक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी। यहां पर फर्नीचर लगाने का कार्य जल्द पूरा होगा। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की कवायद शुरू की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।